Weather Update: मानसून के अंतिम दिनों में भी होगी बारिश, जानें- IMD ने कहां जारी किया है अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून गुजरात राजस्थान जम्मू और कश्मीर लद्दाख पंजाब हरियाणा दिल्ली हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से 1 अक्टूबर तक वापस चला जाएगा।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 03:10 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 03:16 PM (IST)
Weather Update: मानसून के अंतिम दिनों में भी होगी बारिश, जानें- IMD ने कहां जारी किया है अलर्ट
IMD ने आने वाले मौसम की अधिक जानकारी साझा की है। (एजेंसी)

नई दिल्ली, एजेंसी। सितंबर का महीना खत्म होने की दिशा में बढ़ रहा है और इसी के साथ मौसम में अब ठंडक भी महसूस होने लगी है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने हाल ही में बताया था कि 28 सितंबर से मानसून अधिकतर सभी जगहों से वापस की ओर बढ़ेगा। हालांकि, अब मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मध्यम गरज और बिजली के साथ काफी तेज वर्षा होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 29 सितंबर को रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

वहीं, आकाशवाणी समाचार के मुताबिक, आज राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। न्‍यूनतम तापमान 23 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मुंबई में बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश होने की संभावना जताई गई थी। चेन्‍नई में भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और तापमान 27 और 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। कोलकाता में भी कहीं-कहीं बादल छाए रहने और एक या दो स्‍थानों पर गरज के साथ छीटें पड़ने के आसार हैं। गुवाहाटी में सामान्‍य तौर पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्‍थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

बात उत्‍तर भारत की करें, जम्‍मू में न्‍यूनतम तापमान 21, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शहर में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। बता दें कि इस बार मानसून लंबा चला और उम्मीद है कि अब महीने के अंत में यह वापस लौट जाएगा। दक्षिण-पश्चिम में सक्रिय मानसून की लगभग दो हफ्तों की देरी से 28 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत से वापस लौटने की तारीख जारी की गई थी। वहीं, IMD ने संकेत दिया था कि महाराष्ट्र से इसकी वापसी सामान्य से कुछ स्थानों पर थोड़े विलंब से हो सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून गुजरात, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से 1 अक्टूबर तक वापस चला जाएगा। हालांकि, पुणे और मुंबई में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के अंत तक मानसून के वापस लौटने के संकेत हैं। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश की गतिविधि 27 सितंबर के बाद काफी कम होने की संभावना है, लेकिन कोंकण में ऐसा नहीं है। कोंकण में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक बारिश कम होने और मौसम सुधरने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी