Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी, इन जगहों पर बिगड़ेगा मौसम, जानें- अपने क्षेत्र का हाल

उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश रायलसीमा और केरल और माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:46 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 01:35 PM (IST)
Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी, इन जगहों पर बिगड़ेगा मौसम, जानें- अपने क्षेत्र का हाल
Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी, इन जगहों पर बिगड़ेगा मौसम, जानें- अपने क्षेत्र का हाल

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में लोगों के लिए सर्दियां शुरू हो गई हैं। वहीं, दीवाली के बाद से राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के क्षेत्र में प्रदूर्षण ने भी लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। जलवायु परिवर्तन का असर माना या कुछ और लेकिन देश में मौसम की हालिया स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है। इस बीच देश में अभी कई जगहों पर बारिश हो रही है। तमिलनाडु के चेन्नई के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। इस कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में बारिश हो रही है और यहां आईएमडी ने नेल्लोर, चित्तूर, कडप्पा जिलों समेत कुछ और जगहों के लिए 'आरेंज' अलर्ट जारी किया है। साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात से उत्तर-पश्चिम और इससे सटे मध्य भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके परिणामस्वरूप 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र, इससे सटे दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान में भारी से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 1 दिसंबर को भारी वर्षा होने की संभावना।

1 और 2 दिसंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम गतिविधि 2 दिसंबर को होगी। 1 और 2 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है।

सोमवार की बात

-तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

-तमिलनाडु में उपमहाद्वीप के दक्षिणी छोर पर भारी बारिश की संभावना है।

-उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और केरल और माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

#WATCH | Tamil Nadu: Rain lashes parts of Chennai, waterlogging at several places

Visuals from Ashok Nagar area pic.twitter.com/E6HTHkNsRY

— ANI (@ANI) November 29, 2021

तमिलनाडु: लगातार बारिश से रामेश्वरम में कई जगहों पर जलजमाव हो गया है।

Tamil Nadu | Incessant rain causes waterlogging at several places in Rameswaram pic.twitter.com/id1dXQx3vh

— ANI (@ANI) November 29, 2021

मंगलवार की बात

-तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

-अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।

-अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की गति) के चलने की भविष्यवाणी की गई है। और गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने का अनुमान लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी