उत्तर भारत में अब लगातार गर्म होगा मौसम, सुबह-शाम की ठंड भी होगी कम; आज जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार

उत्तर भारत में अब लगातार मौसम गर्म होगा। कई राज्यों में पड़ रही सुबह-शाम की ठंड भी कम हो जाएगी। वहीं देश के कई इलाकों में मौसम खराब होने की आशंका जताई जा रही है। आज जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ इन यहां पर बारिश होगी। जानें अपने शहर का मौसम।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:04 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 08:04 AM (IST)
उत्तर भारत में अब लगातार गर्म होगा मौसम, सुबह-शाम की ठंड भी होगी कम; आज जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार
उत्तर भारत में अब लगातार गर्म होगा मौसम, सुबह- शाम कीं ठंड भी होगी कम; जानें मौसम का ताजा हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। 25 February weather Updates: उत्तर भारत में गर्मी का आगाज हो चुका है। अब गर्म कपड़ों को रखकर पंखे चलाने की तैयारी आप शुरू कर सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो आगे मौसम लगातार गर्म होता जाएगा। उत्तर भारत में अब सुबह-शाम की ठंड भी कम होने लगी है। राजधानी दिल्ली में भी धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है। 24 फरवरी, 2021 को दिल्ली में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान बताता है कि 25 फरवरी से 27 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके बाद भी मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। तापमान में महज एकाध डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

वहीं पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के चलते अगले पांच दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी (Winter) की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू कश्मीर में 25-26 तक बर्फबारी और बारिश आ अलर्ट जारी किया गया है। बताया ज रहा है कि 28 फरवरी के बाद ही यहां पर मौसम साफ होने की उम्मीद है। 

चंडीगढ़ में बारिश के आसार

बात करें अगर चंडीगढ़ तो यहां पर भी ठंड नहीं जाएगी। रिपोर्ट की मानें तो यहां पर फिर से ठंड बढ़ सकती है।  शुक्रवार को बारिश के आसार जताए गए हैं और कोहरा भी लोगों को परेशान करेगा। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बारिश के आसार बन हुए हैं। बारिश होने के चलते शहरवासियों को एक बार फिर ठंड का अहसास होने वाला है।

यूपी में मौसम का हाल 

उधर, यूपी में भी लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। यहां पर स्थित प्रयागराज में भी गर्मी बढ़ रही है, लेकिन बारिश की संभावना यहां पर बनी हुई है। दिन प्रतिदिन सूरज की किरणें तेज होती जा रही हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह के मध्य में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। इसी माह के अंदर बारिश की भी मौसम विज्ञानी संभावना जता रहे हैं। वहीं बरेली में रात ठंडी दर्ज की जा रही है और दिन गर्म बने हुए हैं। विशेषज्ञ के मुताबिक, पारा अभी 10 डिग्री तक बढ़ेगा। 

chat bot
आपका साथी