Weather Forecast Today: अरुणाचल प्रदेश में आज बारिश के आसार, दिल्ली, यूपी- हरियाणा सहित इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

5 मार्च मौसम लगातार मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। तेजी से बदल रहे मौसम के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी हुआ है। आज अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली समेत हरियाणा के लिए भी अलर्ट जारी हुआ है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 07:54 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 07:54 AM (IST)
Weather Forecast Today: अरुणाचल प्रदेश में आज बारिश के आसार, दिल्ली, यूपी- हरियाणा सहित इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश में आज बारिश के आसार, दिल्ली, यूपी- हरियाणा सहित इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। 5 मार्च, 2021:  मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हो चुका है। आज यानी 5 मार्च, 2021 को अरुणाचल प्रदेश और इसके आस-पास के इलाकों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं। दरअसल, उत्तर भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, जिसका असर पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों वाले राज्यों पर भी होगा। इस दौरान 7 मार्च तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। हालांकि, सोमवार से इस विक्षोम का का असर कुछ कम हो सकता है। यही नहीं देश के अन्य इलाकों में भी सुबह- शाम की ठंड बरकरार है, लेकिन दिन में पड़ती तेज धूप से भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

6-7 मार्च को पंजाब में हल्की बारिश के संभावना

मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 6 से 7 मार्च को पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश व ओले पड़ने की आशंका है। वहीं 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी चल सकती है।

हिमाचल प्रदेश सहित इन इलाकों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई। हिमाचल प्रदेश में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

आज से एक पश्चिमी विक्षोभ शुरू होगा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है, जिसका प्रभाव आज यानी 5 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसके चलते पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड बीते दिन आर आज के लिए भी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।

chat bot
आपका साथी