जानें, आज यूपी-राजस्थान सहित देश के किन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ताजा जानकारी

Weather And monsoon Updates मौसम विभाग ने अपनी ताजा जानकारी में आज देश के कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी दिल्ली उत्तर पूर्वी दिल्ली उत्तर पश्चिमी दिल्ली में आज बारिश हो सकती है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:45 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 01:28 PM (IST)
जानें, आज यूपी-राजस्थान सहित देश के किन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ताजा जानकारी
यूपी-बिहार में मानसून की दस्तक, महाराष्ट्र के बाद इन राज्यों में बरसात ने बढ़ाई दिक्क्त, जानें ताजा अपड्टेस

नई दिल्ली, जेएनएन। मौसम विभाग ने अपनी ताजा जानकारी में आज देश के कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली में स्थित नरेला, बवाना, अलीपुर, रोहिणी, कंझावाला और एनसीआर में स्थित फरीदाबाद- बल्लभगढ़ में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, सोहाना (हरियाणा) मेरठ, मोदीनगर, अमरोहा, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, चंदौसी, सिकंदराबाद, गुलाटी, टूंडला, जलेसर, सादाबाद, सिकंदर राव, इगलास और अलीगढ़ में भी आज मेघा बरस सकते हैं। आइएमडी ने बताया कि अगले 2 घंटे यूपी और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

आखिरकार दिल्लीवासियों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। सुबह-सुबह राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज हुई है। उधर, बिहार में मानसून की दस्तक के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की रफ्तार अब धीरे-धीरे उत्तर भारत में भी बढ़ रही है। भले ही दक्षिण पश्चिम मानसून को राजधानी दिल्ली पहुंचने में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्यों में मानूसन की एंट्री हो चुकी है।

बिहार में मानसून की एंट्री, बढ़ा बाढ़ का खतरा

ताजा स्थिति की बात कर रहें तो बिहार में मानसून दस्तक दे चुका है। बिहार में मानसूनी बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर अब बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति ये हो गई है कि गंडक समेत सूबे की प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिससे पश्चिमी चंपारण समेत सूबे कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई गांवों और शहर में जलजमाव की स्थिति का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र में भी मानसूनी बारिश ने बढ़ाई परेशानी

केरल से हुई मानसून की शुरूआत के बाद देश के कोने-कोने तक यह पहुंच रहा है। महाराष्ट्र में भी मानसून के चलते भारी बारिश हुई है, जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन भी मुंबई सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है।

यूपी के वाराणसी में सुबह-सुबह हुई बारिश

वहीं यूपी में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है। यहां पर स्थिति कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। आज सुबह भी वाराणसी में बारिश दर्ज की गई है।

पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में मानसून की देरी, जानें वजह

मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए बताया कि राजथान, गुजरात के बाकी हिस्‍सों, पंजाब, हरियाणा और दिल्‍ली में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां अभी नहीं हैं। माना जा रहा है कि अगले 5 दिन में मानसून पूरे यूपी में पहुंच जाएगा। माना जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में मानसून की तेजी में कमी आई है और उसे दिल्ली पहुंचने में 7 से 10 दिन का समय लग सकता है। मौसम विभाग की तरफ से बुधवार को भी दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया था। हालांकि, राजधानी में प्री-मानसून की बारिश इन दिनों हो रही है।

जानें-आज देश के किन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जून यानी आज बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, ओडिशा समेत महाराष्ट्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

chat bot
आपका साथी