Vande Bharat Mission: 14 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई विमान सेवा नहीं, कोरोना के कारण लगी रोक

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस ( Covid-19) के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के कारण 4 जुलाई से 14 जुलाई के बीच वंदे भारत मिशन के तहत निर्धारित सभी फलाइट्स को स्थगित कर दिया गया है।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 03:13 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 03:13 PM (IST)
Vande Bharat Mission: 14 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई विमान सेवा नहीं, कोरोना के कारण लगी रोक
Vande Bharat Mission: 14 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई विमान सेवा नहीं, कोरोना के कारण लगी रोक

नई दिल्ली, एएनआइ। ऑस्ट्रेलिया में  कोरोना वायरस ( Covid-19) के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के कारण 4 जुलाई से 14 जुलाई  के बीच वंदे भारत मिशन के तहत निर्धारित  सभी फलाइट्स को स्थगित कर दिया गया है। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाए गए कोरोना से संबंधित प्रतिबंधों के कारण, वहां से वंदे भारत मिशन के अगले चरण में आने वाली विमानों को स्थगित किया जा रहा है। राष्ट्रीय वाहक के अनुसार सभी स्थगित उड़ानें अब 15 जुलाई से संचालित होंगी।

पिछले महीने के अंत में, एयर इंडिया ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वंदे भारत मिशन के तहत आठ विमानों के संचालन की घोषणा की थी। उड़ानें 1 जुलाई से 14 जुलाई तक संचालित होने वाली थीं। विदेश मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, वंदे भारत मिशन का चौथा चरण 3 जुलाई से शुरू हुआ। मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 5 लाख से अधिक विदेशों में फंसे हुए भारतीय लोग वंदे भारत मिशन के तहत 137 देशों से सुरक्षित भारत लौट आए हैं। 

केरल सबसे ज्यादा लोग लौटे

मंत्रालय के अनुसार 7 मई, 2020 को शुरू किए गए इस अभियान के तहत दो महीने से भी कम समय में दूरदराज क्षेत्रों सहित 137 देशों में फंसे हुए 5,03,990 भारतीय अपने घरों को लौट गए हैं।  यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, मिशन के तहत भारतीयों को लाने का प्रारंभिक लक्ष्य केवल 2 लाख था। विज्ञप्ति के अनुसार, केरल को सबसे ज्यादा (94,085) लोग लौटे। इसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और आंध्र प्रदेश का नंबर रहा। मिशन में 860 एयर इंडिया की उड़ानें, 1256 चार्टर उड़ानें और 8 नौसेना के जहाज शामिल रहे।

यूएइ से सबसे ज्यादा लोग लौटे

मंत्रालय के अनुसार मिशन के तहत उड़ानों से सबसे अधिक फंसे हुए भारतीयों की वापसी यूएइ (57,305) से हुई है। इसके बाद कुवैत, कतर, ओमान, सऊदी अरब और अमेरिका और नेपाल से (91,193) भूमि सीमा चौकियों के माध्यम से लोग लौटे हैं।

chat bot
आपका साथी