Vaccination in India: टीकाकरण तेजी से जारी, देश में अब तक लगाई गई 18.58 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन

Vaccination in India केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 18.58 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। मंगलवार को दी गईं कोरोना वैक्सीन की 13.12 लाख डोज। 18-44 वर्ष आयुवर्ग के 64.60 लाख से अधइक लोग भी शामिल।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 07:44 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 08:13 AM (IST)
Vaccination in India: टीकाकरण तेजी से जारी, देश में अब तक लगाई गई 18.58 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन
देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण तेजी से जारी। (फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, प्रेट्र। देश में अब तक कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में 18.58 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के 123वें दिन मंगलवार को लाभार्थियों को कुल 13,12,155 डोज दी गईं। मंत्रालय ने बताया कि लाभार्थियों में 18-44 वर्ष आयुवर्ग के 64.60 लाख से अधिक लोग शामिल हैं, जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज दी गई हैं।

45-60 साल के 5.80 करोड़ को पहली और 93.49 लाख लोगों को दूसरी डोज दी गई हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 5.48 करोड़ को पहली और 1.79 करोड़ को दूसरी डोज भी अब तक दी जा चुकी हैं। इसके अलावा लाभार्थियों में 96.73 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 66.58 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 1.45 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 82.29 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.94 करोड़ उपलब्ध है और अगले तीन दिन में एक लाख और डोज मिल जाएंगी। 

नामचीन लोगों ने पीएम को लिखा पत्र 

इस बीच, पांच सौ से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जरूरतमंद लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील की है। इन लोगों में अर्थशास्त्री जीन डीरेजे और जयती घोष शामिल हैं।

राज्यों के पास अभी वैक्सीन की दो करोड़ से ज्यादा डोज : केंद्र

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी कोरोना वैक्सीन की दो करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। इन्हें अगले तीन दिन के भीतर तीन लाख और डोज मिल जाएंगी।मंत्रालय ने कहा कि केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 20 करोड़ 76 लाख 10 हजार 230 डोज बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया है। सोमवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंक़़डों के मुताबिक इनमें से 16 मई तक 18 करोड़ 71 लाख 13 हजार 705 डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है, जिसमें बर्बाद हुई डोज भी शामिल हैं।

इस तरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी दो करोड़ चार लाख 96 हजार 525 डोज उपलब्ध हैं। तीन दिन के भीतर इन्हें 2,94,660 डोज और मिल जाएंगी।

chat bot
आपका साथी