बढ़ रही टीकाकरण की रफ्तार, देश में अबतक 13.5 करोड़ से अधिक लग चुकी वैक्सीन

देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में गुरुवार की शाम तक 13.5 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को सुबह 8 बजे तक 135346729 वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:04 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:04 AM (IST)
बढ़ रही टीकाकरण की रफ्तार, देश में अबतक 13.5 करोड़ से अधिक लग चुकी वैक्सीन
बढ़ रही टीकाकरण की रफ्तार, देश में अबतक 13.5 करोड़ से अधिक लग चुकी वैक्सीन

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में गुरुवार की शाम तक 13.5 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को सुबह 8 बजे तक 13,53,46,729 वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं।

इनमें 92,41,384 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली और 59,03,368 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी गई। इसी तरह अग्रिम पंक्ति के 1,17,27,708 कार्मिकों को पहली डोज और 60,73,622 कार्मिकों को दूसरी डोज जी गई। 45 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र के 4,55,10,426 लोगों को पहली डोज और 18,91,160 लोगों को दूसरी डोज दी गई। वहीं 60 साल से ऊपर के 4,85,01,906 लोगों को पहली और 64,97,155 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के 97वें दिन (गुरुवार को) 30,16,085 डोज दी गई। 18,33,828 लोगों को पहली डोज और 11,82,257 लोगों को दूसरी डोज मिली।

बता दें कि अब कोरोना का टीका लगवाने के लिए 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का पंजीकरण 28 अप्रैल से कोविन या आरोग्य सेतु एप पर शुरू होगा। यह जानकारी गुरुवार को अधिकारियों ने दी। पंजीकरण के लिए प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज जमा करने के नियम पहले के चरण की तरह ही हैं।केंद्र सरकार ने एक मई से देश में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने की अनुमति देने की घोषणा की है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के पंजीकरण के लिए कोविन पोर्टल 24 अप्रैल तक तैयार हो जाएगा। टीकाकरण का समय लेने के लिए (एक मई से) पंजीकरण 28 अप्रैल से शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि एक मई से निजी कोरोना टीकाकरण केंद्र, जो मौजूदा व्यवस्था में सरकार से टीका ले रहे हैं, अब सीधे उत्पादनकर्ताओं से टीका खरीद कर सकेंगे। 

वैक्सीन उत्पादनकर्ताओं को राज्यों व निजी अस्पतालों को दी जाने वाली 50 फीसद सप्लाई के लिए पहली मई तक कीमत बतानी होगी। कोविशील्ड बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ने राज्यों के लिए 400 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति डोज की कीमत तय की है। 

chat bot
आपका साथी