संयुक्त किसान मोर्चा ने की हिंसा की निंदा, 'शांतिपूर्ण' आंदोलन में अराजक तत्वों ने की घुसपैठ

किसान यूनियनों की संस्था संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा और उपद्रव करने वालों से खुद को अलग करते हुए स्वीकार किया कि उसके शांतिपूर्ण आंदोलन में अराजक तत्वों की घुसपैठ हो गई है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 10:24 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 10:24 PM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा ने की हिंसा की निंदा, 'शांतिपूर्ण' आंदोलन में अराजक तत्वों ने की घुसपैठ
संयुक्त किसान मोर्चा ने की उपद्रवियों से किनारा।

नई दिल्ली, प्रेट्र। किसान यूनियनों की संस्था संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा और उपद्रव करने वालों से खुद को अलग करते हुए स्वीकार किया कि उसके शांतिपूर्ण आंदोलन में अराजक तत्वों की घुसपैठ हो गई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों के कई गुटों द्वारा निर्धारित मार्गों से इतर ट्रैक्टर रैली निकालने और हिंसक घटनाओं पर खेद व्यक्त करते हुए इसे अवांछनीय और अस्वीकार्य बताया है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- कुछ संगठनों ने तय रूट का उल्लंघन किया, हिंसा को दिया अंजाम

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी अधिकृत बयान में कहा गया है कि दिल्ली में हुए हिंसक घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों से हम अपने आप को अलग करते हैं। हमारी लाख कोशिशों के बावजूद कुछ संगठनों और लोगों ने रैली के लिए तय रूट का उल्लंघन किया और अराजक घटनाओं को अंजाम दिया।

किसान आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ

हमारे आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ हो गई है। हम मानते हैं कि शांति ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसका किसी तरह उल्लंघन होने से हमारा आंदोलन कमजोर होगा। अनुशासन तोड़ने वालों से हम अपने आप को अलग कर रहे हैं। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे निर्धारित नियमों और रूट का पालन करते रहें और राष्ट्रीय प्रतीकों का किसी भी तरह अपमान या हिंसा न करें।

कुछ स्थानों को छोड़कर बाकी जगह ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्ण संपन्न हुई

बयान में कहा गया कि अभी हम दिन भर के घटनाक्रम का जायजा ले रहे हैं। इसके बाद विस्तृत बयान जारी करेंगे। हमें सूचना मिली है कि कुछ स्थानों पर गड़बड़ी को छोड़कर बाकी जगह ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

chat bot
आपका साथी