मुंबई में हुए साइबर हमले को केंद्रीय मंत्री ने नकारा, महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने सौंपी रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे पास यह कहने के लिए सबूत नहीं हैं कि साइबर हमले चीन या पाकिस्तान द्वारा किए गए थे। कुछ लोग कहते हैं कि हमलों के पीछे चीन का हाथ है लेकिन अभी हमारे पास इसके सबूत नहीं हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:54 PM (IST)
मुंबई में हुए साइबर हमले को केंद्रीय मंत्री ने नकारा, महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने सौंपी रिपोर्ट
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह की फाइल फोटो

नई दिल्ली, एएनआइ। अक्टूबर 2020 में मुंबई में हुए बड़े पावर-कट में चीनी साइबर हमले की बात से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने इनकार किया है। आरके सिंह ने कहा कि हमारे उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र के भार प्रेषण केंद्रों (लोड डिस्पैच सेंटर) पर साइबर हमले हुए थे लेकिन वह हमारे ऑपरेटिंग सिस्टम तक नहीं पहुंच पाए। सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने जानकारी दी है कि मुंबई में उनके एससीएडीए सिस्टम पर साइबर हमले हुए हैं। 

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे पास यह कहने के लिए सबूत नहीं हैं कि साइबर हमले चीन या पाकिस्तान द्वारा किए गए थे। कुछ लोग कहते हैं कि हमलों के पीछे चीन का हाथ है लेकिन अभी हमारे पास इसके सबूत नहीं हैं। हालांकि, हमले को लेकर चीन आरोपों से इनकार जरूर करेगा।

वहीं, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि साइबर हमले का मुद्दा सिर्फ मुंबई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश में फैल सकता है। हमें इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। मैंने इस बारे में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से बात की है। उन्होंने इसके बारे में रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि हमें सतर्क रहना चाहिए। महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस पर एक प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

chat bot
आपका साथी