DATA STORY: भारत की उल्हास नदी समुद्र में प्लास्टिक ले जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी नदी, जानें- गंगा समेत दुनिया की बड़ी नदियों का हाल

एशिया की नदियों से 81 फीसद प्लास्टिक समुद्र में जाता है। फिलीपींस की नदियां अकेले एक-तिहाई समुद्री प्लास्टिक के कारण हैं। शोधकर्ता कहते हैं कि यह पता चल गया है कि कई नदियों से समुद्र में प्लास्टिक जा रहा है इसलिए इसे रोकने के लिए वैश्विक प्रयास की जरूरत है।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 08:52 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 01:19 PM (IST)
DATA STORY: भारत की उल्हास नदी समुद्र में प्लास्टिक ले जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी नदी, जानें- गंगा समेत दुनिया की बड़ी नदियों का हाल
1600 छोटी-बड़ी नदियों से समंदर में 80 फीसद प्लास्टिक जाता है। वहीं, कई छोटी नदियां प्रदूषण का बड़ा कारण हैं।

नई दिल्ली, विनीत शरण। समंदर में जा रहा 80 फीसद प्लास्टिक नदियों और समुद्र तटों के जरिए वहां पहुंच रहा है और 20 फीसद का स्रोत मछली पकड़ने का जाल, रस्सी, जहाज और नाव हैं। जर्नल साइंस एवांसेज में प्रकाशित अध्ययन में यह दावा किया गया है। पहले हुए शोधों में कहा गया था कि समुद्र में आने वाला 60 फीसद से 90 फीसद प्लास्टिक सिर्फ 10 नदियों से आता है। लेकिन अब नया शोध कहता है कि 1600 छोटी-बड़ी नदियों से समंदर में 80 फीसद प्लास्टिक जाता है। वहीं, कई छोटी नदियां इस प्रदूषण का बड़ा कारण हैं।

एशिया की नदियां समुद्री प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण

रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया की नदियों से 81 फीसद प्लास्टिक समुद्र में जाता है। फिलीपींस की नदियां अकेले एक-तिहाई समुद्री प्लास्टिक का कारण हैं। शोधकर्ता कहते हैं कि चूंकि अब यह पता चल गया है कि कई नदियों से समुद्र में प्लास्टिक जा रहा है, इसलिए इसे रोकने के लिए एक वैश्विक प्रयास की जरूरत है। सिर्फ कुछ नदियों को निशाना बनाने से काम नहीं चलेगा।

नए शोध के मुताबिक समुद्र में प्लास्टिक डालने वाली टॉप 10 नदियां

फिलीपींस की पासिज (6.43 फीसद), मलेशिया की क्लांग (1.33 फीसद), भारत की उल्हास (1.33 फीसद), फिलीपींस की तुल्लाहन (1.33 फीसद), मेकौयन, पमपंगा (.95 फीसद), लिबमानन (.72 फीसद), भारत की गंगा (.63 फीसद) , फिलीपींस की रियो ग्रांड डे मिंडनाओ (.54 फीसद) और एग्नो (.47 फीसद)

इन देशों की नदियों से ज्यादा आता है प्लास्टिक

शोधकर्ताओं की मानें तो एशिया में दुनिया की 60 फीसद आबादी रहती है, इसलिए यहां की नदियों में प्लास्टिक (80.99 फीसद) भी ज्यादा है। खासकर फिलीपींस (36 फीसद), भारत (13 फीसद) और मलेशिया की नदियां ज्यादा प्रदूषित हैं। कुल समुद्री प्लास्टिक में चीन की नदियों की हिस्सेदारी 7 फीसद है। 2019 के आंकड़ों के अनुसार, एशिया के बाद अफ्रीका (7.99 फीसद), दक्षिण अमेरिका (5.51 फीसद), उत्तरी अमेरिका (4.5 फीसद) और यूरोप (.6 फीसद) की नदियों से ज्यादा प्लास्टिक समुद्र में जाता है।

अध्ययन की बड़ी बातें

-1656 नदियां हैं 80 फीसद प्रदूषण का कारण, पहले इसके लिए सिर्फ 10 नदियों को जिम्मेदार बताया गया था

-टॉप 10 नदियों से सिर्फ 18 फीसद समुद्री प्रदूषण होता था, पहले के शोधों में इन्हें 91 फीसद तक जिम्मेदार बताया गया था। 

chat bot
आपका साथी