त्रिपुरा के दो गावों में सभी लोगों को लगा कोरोना टीका, सीएम ने बोले- जल्द पूरे राज्य का हो जाएगा टीकाकरण

देश में कोरोना टीकाकरण में तेजी आने के बीच खबर है कि त्रिपुरा के दो गावों में सभी पात्र लोगों का टीकाकरण हो गया है। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि जल्द ही पूरे त्रिपुरा का टीकाकरण हो जाएगा।

By TaniskEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:22 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:22 PM (IST)
त्रिपुरा के दो गावों में सभी लोगों को लगा कोरोना टीका, सीएम ने बोले- जल्द पूरे राज्य का हो जाएगा टीकाकरण
त्रिपुरा के दो गावों में सभी लोगों को लगा कोरोना टीका।

अगरतला, एएनआइ। देश में कोरोना टीकाकरण में तेजी आने के बीच खबर है कि त्रिपुरा के दो गावों में सभी पात्र लोगों का टीकाकरण हो गया है। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने बताया है कि उत्तरी त्रिपुरा जिले के जुबराजनगर ब्लॉक में मंगलखली ग्राम पंचायत और त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के मोहनभोग ब्लॉक में पूर्णा चंडीगढ़ ग्राम पंचायत में वैक्सीन के लिए सभी पात्र लोगों का टीककारण हो गया है। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि जल्द ही पूरे त्रिपुरा का टीकाकरण हो जाएगा।

देब ने ट्वीट करके कहा कि त्रिपुरा कोविड-19 के खिलाफ लोगों को अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उत्तर त्रिपुरा जिले के जुबराजनगर ब्लॉक के अंतर्गत मंगलखली ग्रामपंचायत अब पूरी तरह से वैक्सीनेट हो गया है। आने वाले दिनों में जल्द से जल्द पूरे राज्य को वैक्सीनेट करने का हमारा लक्ष्य है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट ंमें कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सिपाहीजला जिले के मोहनभोग ब्लॉक में पूर्णा चंडीगढ़ ग्राम पंचायत भी पूरी तरह से वैक्सीनेट हो गया है। ये तो बस शुरुआत है, जल्द ही पूरे त्रिपुरा का टीकाकरण हो जाएगा। 

भारत में एक दिन में रिकॉर्ड कोरोना टीकाकरण

मंगलखली ग्राम पंचायत की कुल 2,339 आबादी में से 18-44 आयु वर्ग के 903 लोग वैक्सीन लेने के लिए पात्र थे। त्रिपुरा सरकार ने ग्राम पंचायत उप-केंद्र में 867 टीका लगाए, जबकि शेष 36 को राज्य के अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में टीका लगाया गया। जिला प्रशासन ने पहले ही 9 अप्रैल तक मंगलखली ग्राम पंचायत की 45 साल से अधिक  पूरी आबादी का टीकाकरण कर दिया था। बता दें कि सोमवार को भारत में लोगों को वैक्सीन की 86,16,373  खुराक दी गई, जो दुनिया में एक दिन में अब तक का सबसे अधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी। 

chat bot
आपका साथी