आंध्र प्रदेश: कृष्णा जिले में मछली पकड़ने गए दो लोगों की नहर में डूबकर मौत

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में दो युवकों की मौत हो गई है। दरअसल ये दोनों मछली पकड़ने के लिए नहर में गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों में से एक की उम्र 15 साल और दूसरे की 38 साल है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 02:29 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 02:29 PM (IST)
आंध्र प्रदेश: कृष्णा जिले में मछली पकड़ने गए दो लोगों की नहर में डूबकर मौत
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में दो युवकों की डूबने से मौत

अमरावती, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में नदी में बह जाने के कारण दो लोग डूब गए थे। दरअसल, ये युवक गलती से एक नहर में गिर गए जिसके बाद दोनों डूब गए। ये दोनों वहा मछली पकड़ने के लिए गए थे। वत्सवई पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक सोमेश्वर राव के अनुसार, महाकाली शिवा (15) और उनके मामा महाकाली नारायण (38) सोमवार शाम वत्सवई मंडल में एक नहर के पास मछली पकड़ने गए थे।

राव ने कहा कि दोनों गलती से नहर में गिर गए और डूब गए। डूबने से आकस्मिक मौत का मामला आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

सेल्फी लेने के चक्कर में महिला की डूबकर मौत

बता दें कि भोपाल में भी ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना हुई है। दरअसल, भोपाल के  हलाली डैम पति के साथ घूमने गई पत्नी की हो गई। महिला  हलाली डैम के बिलकुल किनारे बैठकर सेल्फी ले रही थी। उसे नहीं मालूम था कि ये सेल्फी उसकी आखिरी सेल्फी होगी। मृत महिला की पहचान कोलार निवासी हिमानी जलने के रुप में हुई थी। हिमानी ने अपने मोबाइल फोन से एक सेल्फी क्लिक की इस दौरान वह अपना बैलेंस नहीं बना पाई और वह नीचे बहते हुए पानी में गिर गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त वह अपने पति के साथ था। उनके पति के सामने ही पूर घटनाक्रम हुआ।

16 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला महिला का शव

जब मामले की सूचना विदिशा के करारिया थाने में लगी तो  विदिशा से हलाली डैम पर बचाव दल भेजा गया। करीब 16 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद हिमानी का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस जवानों ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कहा जा रहा है कि झरने में शव 2 किलोमीटर दूर तक बह कर चला गया था।

chat bot
आपका साथी