टैक ऑफ से पहले नशे में धूत दो यात्रियों ने किया फ्लाइट में जमकर हंगामा, एक घंटे देरी से उड़ा विमान

चेन्नई हवाई अड्डे पर दो यात्रियों ने नशे की हालत में इतना हंगामा किया कि फ्लाइट एक घंटे देरी से टैकऑफ हुई।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 03:35 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 03:35 PM (IST)
टैक ऑफ से पहले नशे में धूत दो यात्रियों ने किया फ्लाइट में जमकर हंगामा, एक घंटे देरी से उड़ा विमान
टैक ऑफ से पहले नशे में धूत दो यात्रियों ने किया फ्लाइट में जमकर हंगामा, एक घंटे देरी से उड़ा विमान

चेन्नई, पीटीआइ।  कई बार फ्लाइट  में सवार यात्रियों के दुरव्यवहार की खबरें सामने आती रही हैं। हाल ही में ऐसी ही एक घटना हुई है। दरअसल, मलेशिया के लिए एक प्राइवेट फ्लाइट  में सवार हुए दो यात्रियों ने टैक ऑप से पहले फ्लाइट में इतना हंगामा खड़ा कर दिया कि उन्हें फ्लाइट से नीचे उतारना पड़ा। 

एक घंटा लेट हुई फ्लाइट

दोनों ने मिलकर इतना हंगामा किया कि फ्लाइट करीब एक घंटा लेट हो गई। एक घंटे देरी के बाद यात्रा फिर शुरु की गई। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि  दोनों यात्री नशे में थे और उन्होंने विमान के अंदर हंगामा मचाया और कहा कि और अधिक ड्रिंक्स दी जाए।

 केबिन क्रू ने शांति कराने की कि कोशिश

पहले तो केबिन क्रू ने उन्हें शांति कराने की कोशिश की लेकिन, दोनों यात्री नहीं माने। इसके बाद केबिन क्रू ने पायलट से शिकायत की जिन्होंने विमान को वापस ले जाने का फैसला किया। बाद में दोनों यात्रियों को विमान से उतारा गया और एयरपोर्ट पुलिस को उन्हें सौंप दिया गया। 

एयर इंडिया में भी हुआ था हंगामा

इसी तरह का एक मामले हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट में भी आया था। इतना ही नहीं, हंगामे से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाया गया कि यात्री एग्जिट दरवाजा जबदस्ती खोल रहे हैं। ये मामला 2 जनवरी का है। दरअसल, फ्लाइट एआई 865 को उड़ान भरने में टेक्निकल दिक्कतों की वजह से देर हो गई थी। यात्रियों ने विमान में हंगामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं सभी यात्रियों ने मिलकर फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश भी की। हालांकि, बाद में इस मामले में एयर इंडिया मैनेजमेंट ने क्रू से रिपोर्ट मांगी है। 

इतना ही नहीं फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि लोगों ने एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी करना शुरु कर दिया था। एयर इंडिया के अधिकारियों ने आरोप लगाता हुए यात्रियों द्वारा बदसलूकी किए जाने और कॉकपिट का दरवाजा तोड़ने की धमकी देने की शिकायत की थी।

 
chat bot
आपका साथी