Pondycherry Covid-19: पुडुचेरी में दो लोगों की मौत, संक्रमण के 49 नए मामले

देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रुकने के बजाए बढ़ते ही जा रहे हैं। इस क्रम में पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान 49 नए मामले सामने आए।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 01:58 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 01:58 PM (IST)
Pondycherry Covid-19: पुडुचेरी में दो लोगों की मौत, संक्रमण के 49 नए मामले
Pondycherry Covid-19: पुडुचेरी में दो लोगों की मौत, संक्रमण के 49 नए मामले

पुडुचेरी, प्रेट्र। पुडुचेरी में कोविड-19 (COVID-19) के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है और गुरुवार को यहां 49 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां अब तक कुल संक्रमण के मामले 1200 हो गए। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि जांच के लिए 772 सैंपल लिए गए थे जिसमें इन नए मामलों की पहचान हुई।

मृतकों को पहले से थी अन्य स्वास्थ्य परेशानियां

पिछले 24 घंटों में जिन दो नए लोगों की मौत हुई उन्हें पहले से स्वास्थ्य संबंधित अन्य परेशानियां  (co-morbidities) थीं। इनमें से एक की उम्र 48 वर्ष थी जो पास के सुल्तानपेट गांव का मूल निवासी था। JIPMER अस्पताल में इलाज के दौरान ही मौत हो गई। वहीं दूसरे संक्रमित व्यक्ति की उम्र 60 साल थी। वह कराईकाल में गर्वंमेंट जनरल हास्पीटल में इलाज करा रहा था तभी मौत हो गई।

अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 12 सौ

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 12 सौ संक्रमित मामले हैं और मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।  यहां सक्रिय मामलों की संख्या 565 है और स्वस्थ होकर 619 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए। बुलेटिन में कहा गया है, '22 हजार 7 सौ 43 सैंपलों की जांच की गई जिसमें से 21 हजार 2 सौ 42 मामले निगेटिव आए हैं।'  

देश भर में 7 लाख से अधिक हुआ संक्रमण

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख 44 हजार तक पहुंच चुकी है। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 20 हजार 600 के पार पहुंच चुका है। साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4.57 लाख और सक्रिय मामले 2.66 लाख हैं। देश में कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में एक ही दिन में 5,134 मामले दर्ज किए गए। साथ ही तमिलनाडु में 3,616 और दिल्ली में 2,008 मामले सामने आए। इन राज्यों में संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं संक्रमण के नए मामलों ने उत्तर प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छूते हुए एक दिन में 1,346, गुजरात में 778, राजस्थान में 716 और ओडिशा में 571 मामले दर्ज किए गए।

chat bot
आपका साथी