विदेशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील, यहां देखें देशों की लिस्ट

सरकार ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका कनाडा ब्रिटेन और जर्मनी समेत दूसरे देशों ने भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है। कोरोना महामारी के और कम मामले होने पर दूसरे अन्य देशों द्वारा भी ऐसा करने की उम्मीद है।

By Avinash RaiEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:35 PM (IST)
विदेशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील, यहां देखें देशों की लिस्ट
विदेशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील

नई दिल्ली, पीटीआइ। भारत में डेल्टा वैरिएंट और कोरोना संक्रमण के कम मामलों को देखते हुए कई देशों ने भारतीय छात्रों की यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है। सरकार ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और जर्मनी समेत दूसरे देशों ने भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है। कोरोना महामारी के और कम मामले होने पर दूसरे अन्य देशों द्वारा भी ऐसा करने की उम्मीद है।

विदेश राज्य मंत्री और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में बताया कि विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने का प्रयास किया जा रहा है। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मुरलीधरन ने कहा कि मंत्रालय (एमईए) विदेश में पढ़ने वाले भारतीय छात्र भले ही वह किसी भी देश में पढ़ रहे हो उनकी यात्रा को संभव बनाने के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने के प्रयास किया जाएगा।  मुरलीधरन ने बताया कि यात्रा प्रतिबंधों के मुद्दें पर कई देशों के साथ मंत्री स्तर पर उठाया गया है। 

इन देशों ने हटाया भारतीय छात्रों से यात्रा प्रतिबंध

भारतीय छात्रों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, यूके, आयरलैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, जॉर्जिया आदि सहित कई देशों की यात्रा करने के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है।

वी मुरलीधरन का अनुमान है कि कोरोना की स्थिति में सुधार होता कुछ अन्य अधिक देश भी आगे आएगे और यात्रा प्रतिबंधों में ढील देगें। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय छात्रों के साथ-साथ विदेश में रहने वाले भारतीयों की परेशानियों भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कोरोना के खिलाफ जंग के एक प्रश्न पर मुरलीधरन ने कहा कि भारत सरकार कोरोना के खिलाफ सभी संभव कोशिश कर रहीं है। इसके साथ-साथ कोरोना के प्रभावों को भी कम करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद और खुद के प्रयासों से इस महामारी से निपट रहा है।

आपकों बता दें कि कोरोना की विनाशकारी दूसरी लहर की वजह से कई देशों ने भारतीयों के लिए यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिए था।

chat bot
आपका साथी