सेना के एक शीर्ष अधिकारी बोले- श्रीलंका में चीन की मौजूदगी 'खतरा पैदा कर सकती है', कड़ी नजर रखने की जरुरत

श्रीलंका में चीनी नौसेना को नई बंदरगाह परियोजनाएं मिलने पर भारतीय नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र में भारतीय हितों के लिए खतरा हो सकता है और इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 02:01 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 02:01 PM (IST)
सेना के एक शीर्ष अधिकारी बोले- श्रीलंका में चीन की मौजूदगी 'खतरा पैदा कर सकती है', कड़ी नजर रखने की जरुरत
नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार।

नई दिल्ली, एएनआइ। श्रीलंका में चीनी नौसेना को नई बंदरगाह परियोजनाएं मिलने पर भारतीय नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र में भारतीय हितों के लिए खतरा हो सकता है और इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। समाचार एजेंसी एएनआइ के दिए इंटरव्यू में नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना देश की समुद्री सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

क्या श्रीलंका में बंदरगाह पर चीन के कब्जा से भारत को खतरा हो सकता है? इसके जवाब देते हुए अशोक कुमार ने कहा कि यदि आप विश्लेषण करना चाहते हैं कि यह खतरा है या नहीं, तो यह एक बहुत ही कठिन प्रश्न है। इस क्षेत्र से उनके अधिकांश ऊर्जा स्रोत गुजरते हैं ऐसे में  उनके पास ऐसा करने के लिए तर्कसंगत कारण हो सकता है। इसके बावजूद अगर कोई बाहरी इस क्षेत्र में इतनी दिलचस्पी दिखाना शुरू कर देता है तो यह हमारे लिए खतरा पैदा कर सकता है। हमें केवल यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि इस पर करीब से नजर रखी जा रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय नौसेना इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। इसका जवाब देते हुए नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'हां पूरे क्षेत्र पर। चीन श्रीलंका में पैठ बना रहा है, जहां उन्हें हाल ही में कोलंबो के पास एक बंदरगाह शहर पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले, उन्होंने हंबनटोटा बंदरगाह पर नियंत्रण हासिल कर लिया था, जो उनके द्वारा बनाया गया था। 

क्या चीनी हमें समुद्री मार्ग से आश्चर्यचकित कर सकते हैं जैसा कि उन्होंने पिछले साल उत्तरी क्षेत्र में किया था? उन्होंने कहा कि मुंबई में 26/11 के हमले के बाद, भारत ने तटीय सुरक्षा नेटवर्क की स्थापना जैसे कई कदम उठाए थे और निगरानी क्षमताओं को बढ़ाया था। ऐसे में इसका संभावना काफी कम। हम आज बहुत बेहतर तरीके से तैयार हैं।

chat bot
आपका साथी