Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त भी बोले- वेल डन

अब से थोड़ी देर पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम द्वारा ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम को 1-0 से हराया गया। इसी के साथ टीम ओलंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही। देशभर से बधाइयां मिल रहीं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:29 PM (IST)
Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त भी बोले- वेल डन
Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम की जीत पर भारत खुश, ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त भी बोले- वेल डन

नई दिल्ली, एजेंसी। जापान में खेलों का महाकुंभ ओलंपिक जापान के टोक्यो में जारी है। हर भारर्तीय हर रोज वहां से मेडल की उम्मीद लगाए बैठता है। हालांकि, भारत के खिलाड़ियों द्वारा वहां अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते दिन रविवार को भारत को मेडल भी मिला और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी ग्रेट ब्रिटेन को हराते हुए सेमिफाइनल में जगह बनाई, यह करिश्मा 41 साल बाद हुआ था। वहीं, सोमवार को भी भारत के लिए अच्छी खबर हाथ लगी, जिससे भारत के लोगों में खुशी है। अब से थोड़ी देर पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम द्वारा ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम को हराया गया है। भारत को 1-0 से जीत मिली। इसी के साथ टीम ओलंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही। ऐसे में देश से ढेरों बधाइयां दी जा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'पीवी सिंधु ने न केवल एक योग्य पदक जीता है, बल्कि हमने ओलंपिक में पुरुष और महिला हॉकी टीमों के ऐतिहासिक प्रयासों को भी देखा है। मुझे आशा है कि 130 करोड़ भारतीय भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे क्योंकि यह अमृत महोत्सव मना रहा है।' बता दें कि देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर 75 सप्ताह पूर्व आजादी का अमृत महोत्सव शुरू होने जा रहा है। पूरे देश में यह महोत्सव मनाया जाएगा।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'हॉकी की हमारी दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है, उसके लिए दोनों टीमों को बधाई। पी वी सिंधु ने कांस्य पदक जीता और उससे पहले मीराबाई चानू ने पदक जीता व लवलीना ने शानदार प्रदर्शन किया। मुझे खुशी है कि भारत की बेटियों ने अब तक दो मेडल जीते हैं।'

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने भी भारत की महिला हॉकी टीम को बधाई दी और वेल डन कहा। उन्होंने ट्वीट किया, 'एक मुश्किल हॉकी मैच था, लेकिन आपका(भारत) बचाव अंत तक बना रहा। सविता पुनिया, 'भारत की महान दीवार' - जिन्हें हराया नहीं जा सका! सेमी और ग्रैंड फाइनल में शुभकामनाएं।'

Australia’s High Commissioner to India Barry O’Farrell congratulates India's women's hockey team.

"Was a tough Hockey match, but your defence held out until the end. Savita Punia, the 'Great Wall of India' - could not be beaten! Best of luck in semi & grand finals," he tweets. pic.twitter.com/b6ImAMTW68

— ANI (@ANI) August 2, 2021

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया है। सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे।'

chat bot
आपका साथी