यहां नहीं है धर्म का कोई बंधन, मस्जिद में गरीबों का होता है निःशुल्क इलाज

एनएस कुंता में स्थित मस्जिद-ए-इसाक का उपयोग अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में होगा, जिसमें सभी धर्मों के लोग अपना इलाज करा सकते हैं।

By Arti YadavEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:26 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:02 AM (IST)
यहां नहीं है धर्म का कोई बंधन, मस्जिद में गरीबों का होता है निःशुल्क इलाज
यहां नहीं है धर्म का कोई बंधन, मस्जिद में गरीबों का होता है निःशुल्क इलाज

हैदराबाद, एएनआइ। तेलंगाना के हैदराबाद में एक मस्जिद को सभी धर्मों के लोगों के इलाज के लिए एक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील कर दिया गया है। एनएस कुंता में स्थित मस्जिद-ए-इशाक का उपयोग अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में होगा, जिसमें सभी धर्मों के लोग अपना इलाज करा सकते हैं। मस्जिद में खुले इस स्वास्थ्य केंद्र से लगभग डेढ़ लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें से ज्यादातर संख्या गरीबों की है।

मस्जिद-ए-इशाक हेल्पिंग फाउंडेशन (एचएचएफ) नामक एक गैर-सरकारी संगठन की मदद से आसपास के इलाकों की झोपड़पट्टियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। एचएचएफ के प्रबंध निदेशक मुज्तबा हसन ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल केंद्र स्थापित करते समय क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा गया था, क्योंकि वे चाहते थे कि यह झोपड़पट्टी के दिल में हो ताकि इसका अधिकतम लाभ गरीबों को मिल सके। इसके पीछे का मकसद यह है कि हम उन मरीजों से इलाज करना चाहते हैं, जो विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से अनजान हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इस पहल को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। रोजाना लगभग 40 से 50 लोग इलाज का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर गरीबों को परिवहन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिद में खुला यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राज्य सरकार द्वारा संचालित 30 से ज्यादा अस्पतालों के लिए रेफरल लिंक के तौर पर काम करेगा।'

हसन आगे कहते हैं, 'सरकारी अस्पतालों में गरीब तबके की कम उपस्थिति देखते हुए हमने ये शुरुआत की है। इससे मरीजों को सही और सटीक इलाज मिल सकेगा। इसके लिए हमारे 100 से ज्यादा वॉलंटियर्स का समूह काम कर रहा है। इसके अलावा इस सेंटर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं भी मिल सकेंगी।' इस मस्जिद में 30 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए जरूरी जानकारी और सलाह भी दी जाएगी। यह सेंटर एक तरह से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रेफरल लिंक के रूप मे काम करेगा। यह स्वास्थ्य सेवाएं धर्म-जाति से ऊपर उठकर सभी के लिए उपलब्ध होंगी।

chat bot
आपका साथी