Mizoram- Assam Border Dispute: मिजोरम के गैर निवासियों की आवाजाही पर कोलासिब जिले में नहीं होगा कोई प्रतिबंध

मिजोरम के कोलासिब प्रशासन ने कहा कि जिले से यात्रा करने वाले मिजोरम के गैर निवासियों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। मिजोरम-असम सीमा मुद्दे के संबंध में मिजो निवासियों को कोलासिब जिले के भीतर गैर-स्थानीय लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने की सलाह दी जाती है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 02:42 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 03:03 PM (IST)
Mizoram- Assam Border Dispute: मिजोरम के गैर निवासियों की आवाजाही पर कोलासिब जिले में नहीं होगा कोई प्रतिबंध
असम और मिजोरम के सीमा विवाद पर पिछले पुलिस कर्मियों की गई थी जान

आइजोल, एएनआइ। असम और मिजोरम के सीमा विवाद पर कोलासिब प्रशासन ने एक नोटिस जारी किया है। मिजोरम के कोलासिब प्रशासन ने नोटिस जारी कर कहा कि जिले से यात्रा करने वाले मिजोरम के गैर निवासियों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। मिजोरम-असम सीमा मुद्दे के संबंध में मिजो निवासियों को कोलासिब जिले के भीतर गैर-स्थानीय लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने की सलाह दी जाती है।

Kolasib Administration, Mizoram: There shall be no restriction on the movement of non-residents of Mizoram travelling through Kolasib district. Mizo residents are advised to cause no harm to non-locals within Kolasib district, in connection with the Mizoram-Assam border issue pic.twitter.com/j8fGm5ejH0— ANI (@ANI) July 30, 2021

26 जुलाई को सीमा पर हुई झड़प के बाद असम और मिजोरम राज्यों के बीच पड़ने वाली 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा फिर से केंद्र बिंदु बन गई है। दोनों राज्यों के बीच झड़प में असम के सात पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।

दोनों राज्य का दावा असम में कछार और मिजोरम में कोलासिब के बीच की सीमा पर है। पिछले साल अक्टूबर में असम और मिजोरम के निवासी इस क्षेत्र को लेकर दो बार भिड़ गए थे, जिसमें एक दर्जन घायल हो गए थे। हाल के वर्षों में कई कारणों से इस क्षेत्र में हिंसा के कई मामले सामने आए हैं।

जानें क्या है दोनों राज्यों के बीच का विवाद

बता दें कि पूर्व में मिजोरम असम का एक जिला था और उसे लुशाई हिल्स के रूप में जाना जाता था। विवाद के मूल में दो नोटिफिकेशन हैं, एक 1875 का जिसने लुशाई हिल्स को कछार के मैदान से अलग रेखांकित किया। दूसरा 1933 का, जो लुशाई हिल्स और मणिपुर के बीच सीमा निर्धारित करता है। मिजोरम का आग्रह है कि राज्य की सीमा तय करने के लिए 1933 के नोटिफिकेशन को आधार माना जाए जबकि असम 1875 के नोटिफिकेशन को आधार मानने की बात करता है। खासकर 1987 में मिजोरम के एक अलग राज्य बनने के बाद से यह विवाद और गहरा होता गया।

chat bot
आपका साथी