तेलंगाना: पुलिस हिरासत में 45 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

यादाद्री के पुलिस उपायुक्त के अनुसार महिला यासुम्मा को चोरी के सिलसिले में शनिवार सुबह करीब आठ बजे उसके बेटे के साथ अडागुदुर पुलिस थाने लाया गया। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि पुलिस शुक्रवार की रात यासुम्मा को लेकर गई।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:03 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:03 AM (IST)
तेलंगाना: पुलिस हिरासत में 45 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
तेलंगाना: पुलिस हिरासत में 45 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

यादाद्रि, एएनआइ। तेलंगाना के यदाद्री के एक अस्पताल में शनिवार को अडागुदुर पुलिस स्टेशन में कथित हिरासत में प्रताड़ना के बाद एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। 45 वर्षीय महिला के परिवार ने मौत के बाद के बाद आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में महिला को प्रताड़ित किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हुई। हालांकि पुलिस ने महिला के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है।

यादाद्री के पुलिस उपायुक्त के अनुसार, महिला यासुम्मा को चोरी के सिलसिले में शनिवार सुबह करीब आठ बजे उसके बेटे के साथ अडागुदुर पुलिस थाने लाया गया। बाद में वह पुलिस स्टेशन में बेहोश हो गई और उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में यासुम्मा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीड़िता के परिवार का आरोप है कि पुलिस शुक्रवार की रात यासुम्मा को लेकर गई और उसे प्रताड़ित किया।

chat bot
आपका साथी