शुरू हुआ नए पंबन रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य, 250 करोड़ की लागत से किया जा रहा तैयार

पंबन रेलवे ब्रिज पर निर्माण कार्य पूरी जोरो शोरो से किया जा रहा है। शनिवार को भूमि पूजन के साथ ही इसका निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया था।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 03:36 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 03:36 PM (IST)
शुरू हुआ नए पंबन रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य, 250 करोड़ की लागत से किया जा रहा तैयार
शुरू हुआ नए पंबन रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य, 250 करोड़ की लागत से किया जा रहा तैयार

रामेश्वरम, एएनआइ। मंडपम में बन रहा नए पंबन रेलवे ब्रिज पर निर्माण कार्य पूरी जोरो शोरो से किया जा रहा है। ये ब्रिज रामेश्वरम को तमिलनाडु की मुख्य भूमि से जोड़ेगा। शनिवार को भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरु किया गया। 

पुराना ब्रिज हुआ जर्जर

मीडिया से बात करते हुए, विश्वनाथन, एक कार्यकर्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना नए पुल के निर्माण की है क्योंकि सदियों पुराना पंबन रेल ब्रिज अपनी ताकत खो रहा है। वर्तमान में, मंडपम में पुल के स्तंभों का निर्माण चल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि परियोजना की लागत लगभग 250 करोड़ रुपये आंकी गई है।

नए पुल से रेलवे को अधिक गति से ट्रेनों को चलाने, अधिक वजन उठाने और पंबन और रामेश्वरम के बीच यातायात की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलेगी। मौजूदा पंबन रेल ब्रिज, जो रामेश्वरम को मुख्य भूमि भारत से जोड़ता है, वह 105 साल पुराना है। 

नई तकनीक का किया जा रहा इस्तेमाल

इससे बनाने के जिम्मा रेलवे विकास निगम को सौंपा गया है। इसके निर्माण के लिए वह नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसमें दो ट्रेक रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस नए ब्रिज में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल पहली बार किया जा रहा है जिसमें 63 मीटर लंबा हिस्सा रेल लाइन सहित ऊपर उठाया जा सकेगा। इसके लिए टॉवर बनाए जाएंगे। ये नया ब्रिज पुराने ब्रिज से तीन मीटर ऊंचाई पर बनाया जा रहा है। जिससे ट्रेन निर्बाध रूप से चल सकेंगी।  

1914 में शुरू हुआ था पुराना ब्रिज  

पुराना ब्रिज 24 फरवरी 1914 में शुरू किया गया था। अब वह काफी जर्जर हालात में था। इसी कारण नए पुल बनाया जा रहा है। जैसे ही नया पुल बनकर तैयार होगा वैसे ही पुराने पुल को हटा दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ब्रिज की आधारशीला रखी थी।    

chat bot
आपका साथी