तमिलनाडु में अनोखे तरीके के खाना परोस रहे रेस्तरा, फेस मास्क की शेप में बनाए जा रहे पैरोट्टस

कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों को फेस मास्क का महत्व समझाने के लिए तमिलनाडु में रेस्तरां ने अनोखा तरीका निकाला है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 02:43 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 02:43 PM (IST)
तमिलनाडु में अनोखे तरीके के खाना परोस रहे रेस्तरा, फेस मास्क की शेप में बनाए जा रहे पैरोट्टस
तमिलनाडु में अनोखे तरीके के खाना परोस रहे रेस्तरा, फेस मास्क की शेप में बनाए जा रहे पैरोट्टस

मदुरै, एएनआई। कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों को फेस मास्क का महत्व समझाने के लिए तमिलनाडु में रेस्तरां ने अनोखा तरीका निकाला है। तमिलनाडु के मदुरै में एक रेस्तरां मास्क के आकार में बने पैरोट्टस परोस रहा है। मैनेजर पूवलिंगम कहते हैं, "मदुरै के लोग मास्क पहनने के बारे में बहुत खास नहीं हैं। हमने कोरोना वायरस (COVID-19) के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मास्क पैरोट्टस पेश किया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

#WATCH Tamil Nadu: A restaurant in Madurai is serving parottas made in the shape of masks. Manager Poovalingam says, "People of Madurai are not very particular about wearing masks. We introduced mask parottas to spread awareness among people about #COVID19." pic.twitter.com/pmdCRNBtCo — ANI (@ANI) July 9, 2020

बता दें कि तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख की संख्या पार कर गई है। केंद्रीय स्वासअथ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस के 46483 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक 74167   संक्रमित लोग ठीक हो  गए हैं। कोरोना के कारण राज्य में  1700 लोगों की मौत हो गई है। 

वहीं, बात करें देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या की तो देश में कोरोना वायरस के सात लाख से अधिक मामले हो गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के       एक्टिव केस हैं। हालांकि, देश में कोरोना के एक्टिव केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या है। देश में अब तक 476377 संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं। देश में कोरोना के  269789  एक्टिव केस है। वहीं कोरोना के कारण अब तक  21129  लोगों की मौत हो गई है। उधर ICMR   ने दावा किया है कि वह 15 अगस्त तक कोरोना वायरस की वैक्सीन बनने की उम्मीद है। 

chat bot
आपका साथी