तमिलनाडु में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाई गई, जानें किस उम्र में अब हो पाएंगे रिटायर

तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु 59 से 60 कर दी है। मुख्यमंत्री एडाप्पडी के पलानीस्वामी ने इसकी घोषणा की है। बता दें कि इससे भले अधिकारियों ने रिटायरमेंट की उम्र कम करने वाली खबरों को खारिज किया था।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 12:46 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:46 PM (IST)
तमिलनाडु में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाई गई, जानें किस उम्र में अब हो पाएंगे रिटायर
तमिलनाडु में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाई गई, जानें किस उम्र में अब हो पाएंगे रिटायर

चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ा दी है। अब सरकारी कर्मचारी 59 से 60 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले पाएंगे। मुख्यमंत्री एडाप्पडी के पलानीस्वामी ने राज्य विधान सभा में इसकी घोषणा की है। 

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह ने हाल में ही उन खबरों को अफवाह बताते हुए खंडन किया जिनमें कहा जा रहा था कि सरकार रिटायरमेंट के लिए निर्धारित उम्र घटाने पर विचार किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि 'बीते कुछ दिनों से फर्जी खबरें चल रही हैं, जो महज अफवाह है। इन पर ध्यान न दें। सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र में कमी करने की सरकार को योजना नहीं है। न ही इस संबंध में कोई प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

बता दें कि कोरोना महामारी में एक तरफ जहां बहुत से लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान प्राइवेट सेक्टर में बड़े पैमाने पर लोगों की नौकरियां भी चली हैं, ऐसे में तमिलनाडु सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान की है। 

chat bot
आपका साथी