तमिलनाडु में इस शख्स ने 6 घंटे में सबसे अधिक पैदल चलने का बनाया कीर्तिमान, एशियन रिकॉर्ड एकडेमी में नाम दर्ज
तमिलनाडु में इस शख्स ने 6 घंटे में सबसे अधिक पैदल चलने का बनाया कीर्तिमान
तमिलनाडु के कोयम्बटूर में जवाहर कार्तिकेयन नाम के शख्स ने 6 घंटे में सबसे अधिक पैदल चल कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इसके बाद उनका नाम एशियन रिॉकर्ड एकडेमी में दर्ज हो गया है। पढ़े पूरी खबर।
Publish Date:Sat, 05 Dec 2020 10:59 AM (IST) Author: Pooja Singh
चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में जवाहर कार्तिकेयन नाम के शख्स ने एशियन रिकॉर्ड एकडेमी में अपना नाम दर्ज करा लिया है। मेल कैटगरी में 6 घंटे में सबसे अधिक चलने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस रिकॉर्ड का स्थापित करने के बाद जवाहर ने बताया कि उन्होंने 5 घंटों में 36,000 पैदल चलने की न्यूनतम आवश्यकता को पार कर लिया है।