सुशील चंद्रा ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला

सुशील चंद्रा से पहले सुनील अरोड़ा मुख्य चुनाव आयुक्त पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब सुशील चंद्रा की इस पद तैनाती होगी। उनका यह कार्यकाल 13 मई 2022 तक रहेगा। निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पूर्व चंद्रा CBDT के अध्यक्ष थे।

By Neel RajputEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 04:30 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 04:30 PM (IST)
सुशील चंद्रा ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला
सुशील चंद्रा बने देश के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त

नई दिल्ली, एएनआइ। सुशील चंद्रा ने मंगलवार को देश के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पद ग्रहण कर लिया है। 12 अप्रैल को सरकार की तरफ से भी सुशील चंद्रा के नाम पर मुहर लगा दी गई थी। चंद्रा ने आज यानी कि 13 अप्रैल को मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाल लिया है।

Sushil Chandra takes over as the 24th Chief Election Commissioner of India

Details: https://t.co/zSF5gCHfkc" rel="nofollow pic.twitter.com/g0xDOoldih

— PIB India (@PIB_India) April 13, 2021

बता दें कि इससे पहले सुनील अरोड़ा मुख्य चुनाव आयुक्त पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब सुशील चंद्रा की इस पद तैनाती होगी। उनका यह कार्यकाल 13 मई 2022 तक रहेगा। निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पूर्व चंद्रा CBDT के अध्यक्ष थे। मालूम हो कि सुशील चंद्रा की अगुवाई में निर्वाचन आयोग मणिपुर, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और यूपी में विधानसभा चुनाव कराएगा। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर पूरा हो रहा है। जैसे यूपी विधान सभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को पूरा हो रहा है।

chat bot
आपका साथी