रक्षा संबंधी स्थायी समिति ने अरब सागर में सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

जुएल ओराम की अध्यक्षता वाली सोलह सदस्यीय रक्षा स्थायी समिति (Standing Committee on Defence) ने गोवा नौसेना क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान समिति ने अरब सागर में परिचालन तैयारियों का मूल्यांकन किया और तटीय सुरक्षा का जायजा लिया।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:26 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:26 AM (IST)
रक्षा संबंधी स्थायी समिति ने अरब सागर में सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ने समिति को जानकारी दी।

पणजी (गोवा), एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जुएल ओराम (Jual Oram) की अध्यक्षता में रक्षा पर सोलह सदस्यीय स्थायी समिति (Standing Committee on Defence) ने मंगलवार को तटीय सुरक्षा सहित अरब सागर (Arabian Sea) में परिचालन तैयारियों का मूल्यांकन करने के लिए गोवा नौसेना क्षेत्र का दौरा किया।

एससीओडी का दौरा तटीय सुरक्षा सहित अरब सागर में वर्तमान परिचालन तैयारियों की स्थिति पर 'ऑन-द-स्पॉट' अध्ययन का हिस्सा है। प्रतिनिधिमंडल को गोवा नौसेना क्षेत्र और अरब सागर में भारतीय नौसेना की तैयारियों पर पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ने संक्षिप्त जानकारी दी।

इससे पहले बुधवार को समिति ने प्रोजेक्ट सीबर्ड के विकास को देखने के लिए कर्नाटक में करवार नौसेना बेस का दौरा किया था। इसमें करवार नौसेना जहाज मरम्मत यार्ड के आधुनिकीकरण और भारतीय नौसेना जहाज विक्रमादित्य की क्षमताओं के बारे में भी बताया गया। इस दौरान स्थायी समिति के सामने जहाज लिफ्ट करने का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही समिति ने परियोजना सीबर्ड चरण के तहत विकसित किए जा रहे समुद्री बुनियादी ढांचे के आकलन के लिए नौसेना बंदरगाह के क्षेत्र का दौरा भी किया।

chat bot
आपका साथी