VIDEO:यदि आपको चाहिए फ्री प्लेटफॉर्म टिकट तो लगानी पड़ेगी 30 बार दंड बैठक

नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी मशीन लगाई गई है। इसके सामने 30 बार दंड बैठक करने पर इस मशीन से आपको मुफ्त प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 04:14 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:25 PM (IST)
VIDEO:यदि आपको चाहिए फ्री प्लेटफॉर्म टिकट तो लगानी पड़ेगी 30 बार दंड बैठक
VIDEO:यदि आपको चाहिए फ्री प्लेटफॉर्म टिकट तो लगानी पड़ेगी 30 बार दंड बैठक

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय रेलवे का एक प्रयोग आपके सेहत और जेब दोनों के लिए अच्छा है। इसके लिए नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी मशीन लगाई गई है। इसके सामने 30 बार दंड बैठक करने पर इस मशीन से आपको मुफ्त प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा। 2 घंटे के लिए प्लेटफॉर्म टिकट के लिए आपको 10 रुपये खर्च करने होते हैं।

दरअसल, आनंद विहार स्टेशन पर एक ऐसी मशीन लगाई गई है जिसके सामने 180 सेकंड में 30 दंड बैठक करने पर आपको प्लेटफॉर्म टिकट फ्री मिलेगा। बताया गया है कि यह भारत की पहली दंड बैठक मशीन है। इसे 'फिट इंडिया दंड बैठक मशीन' नाम दिया गया है।

फिटनेस के साथ बचत भी: दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए अनूठा प्रयोग किया गया है।

यहां लगाई गई मशीन के सामने एक्सरसाइज करने पर प्लेटफार्म टिकट निशुल्क लिया जा सकता है। pic.twitter.com/RL79nKEJBp

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 21, 2020

खेल मंत्री किरन रिजीजू ने कहा- स्वास्थ्य के साथ बचत भी!

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने 'फिटनेस के साथ बचत भी' कैप्शन से क वीडियो ट्वीट किया है। जिसे रिट्वीट करते हुए खेल मंत्री किरन रिजीजू ने कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल का एक अनोखा तथा गजब का प्रयोग। स्वास्थ्य के साथ बचत भी! दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लगाई गयी यह मशीन के सामने व्यायाम करने से प्लेटफॉर्म टिकट नि:शुल्क मिल सकता है। आइए हम सब, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिट इंडिया मुवमेंट पहल से जुड़ें।

कैसे मिलेगा टिकट

मशीन के सामने दो पद चिह्न बनाए गए हैं। इन पद चिह्नों पर खड़े हो जाइए और दंड बैठक शुरू करें। 180 सेकंड में आपको 30 बार दंड बैठक करना होगा। मशीन में लगे डिस्पले पर आपको पॉइंट दिखता रहेगा। हर एक दंड के लिए एक पॉइंट मिलेगा। यदि आपने निर्धारित समय में 30 पॉइंट हासिल कर लिए तो आपको टिकट मुफ्त मिल जाएगा। और हां पैरों की कसरत भी हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी