मध्य प्रदेश: गर्भवती महिलाओं को मिल रही कोरोना वैक्सीन की खुराक, इंदौर में शुरू हुआ है ये विशेष अभियान

Vaccination for Pregnant Women मध्य प्रदेश के इंदौर में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई है। इसके लिए यहां के दस केंद्रों का चयन किया गया है। वैक्सीनेशन अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:21 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:21 AM (IST)
मध्य प्रदेश: गर्भवती महिलाओं को मिल रही कोरोना वैक्सीन की खुराक, इंदौर में शुरू हुआ है ये विशेष अभियान
गर्भवती महिलाओं को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन की खुराक, इंदौर में शुरू हुआ है ये विशेष अभियान

इंदौर, एएनआइ। मध्य प्रदेश के इंदौर में विशेष टीकाकरण अभियान (special vaccination drive) शुरू किया गया है जिसके तहत यहां की गर्भवती महिलाओं (pregnant women) को खुराक दी जा रही है। इसकी सुविधा दस केंद्रों पर उपलब्ध होगी जो दो दिन शुक्रवार और मंगलवार को होगा बाकी के दिनों में अन्य लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीनेशन ऑफिसर डॉक्टर तरुण ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच कर अपना नाम रजिस्टर करा सकती हैं और तुरंत उन्हें खुराक भी मिल जाएगी।  

23 जुलाई, शुक्रवार से शुरू किए गए इस अभियान के तहत आने वाले अस्पतालों में कुछ महिलाएं तो अपने बच्चे की सलामती के लिए खुराक लेने पहुंची लेकिन कईयों में इसके लिए झिझक थी। हालांकि नर्सिंग स्टाफ द्वारा वैक्सीनेशन को लेकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन की 44.53 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.98 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है जिसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 39,097 नए मामले सामने आए हैं और 546 संक्रमितों की मौत हो गई। देश में अब तक कुल संक्रमण के 3,13,32,159 मामले आ चुके हैं। वहीं 4,20,016 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में गत 16 जनवरी से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई है और अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,78,82,261 हो गया है।

A special vaccination drive has been launched for pregnant women in MP's Indore

Ten centres for this exercise. We've reserved Fri&Tue for their vaccination & rest of the days for others. They (women) can get themselves registered on the spot: Vaccination officer Dr Tarun (23.07) pic.twitter.com/yZ6kijvFcF— ANI (@ANI) July 24, 2021

chat bot
आपका साथी