जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी के विशेष सलाहकार ने कहा- भारत के नीति बदलने से क्वाड में आई मजबूती

भारत में जो परिवर्तन हुआ वह क्वाड को बनाने के लिए उत्प्रेरकों में से एक रहा है। यह कहते हुए कि जापान के आंतरिक विकास संयुक्त राज्य अमेरिका के रवैये में बदलाव चीन के उदय ने भी क्वाड के गठन को प्रेरित किया।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:27 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:27 AM (IST)
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी के विशेष सलाहकार ने कहा- भारत के नीति बदलने से क्वाड में आई मजबूती
क्वाड और भारत को लेकर रखे अपने विचार।(फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत गुट निरपेक्ष की नीति से थोड़ा अलग हटा है और इसी के चलते क्वाड में मजबूती आई। यह बात जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी के विशेष सलाहकार रहे टोमोहीको टानीगुची ने क्वाड के फोरम पर आयोजित ग्लोबल पॉलिसी इनसाइट कार्यक्रम में कही है। उल्लेखनीय है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका ने रणनीतिक गठजोड़ तैयार किया है जिसे क्वाड कहा जाता है। चीन इसे अमेरिका के नेतृत्व में अपने खिलाफ तैयार मोर्चा मानता है।

वर्चुअल कार्यक्रम में टानीगुची ने कहा, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला भारत अंग्रेजी बोलने वाले वैश्विक समुदाय के साथ संपर्क स्थापित करने में ज्यादा सक्षम है। ह्यूस्टन और न्यूयॉर्क में हुए उनके सार्वजनिक कार्यक्रम इसके उदाहरण हैं। मोदी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में समान रूप से उपस्थित रहे हैं। वह दुनिया में संपर्क स्थापित करने वाले नेता के रूप में उभरे हैं जिसने भारत की दशकों की नीति को बदला है। टानीगुची ने क्वाड को सक्रिय बनाने में शिंजो एबी की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। ऐसा उन्होंने मोदी के साथ मिलकर किया।

अनुच्छेद-370 निरस्त होने से प्रशस्त हुआ विकास का मार्ग

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि अनुच्छेद 370 निरस्त होने से केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के सर्वदलीय नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, नकवी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को सम्मान के साथ विकास प्रक्रिया में शामिल किया गया है। वे अब विकास प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, लोगों को लगने लगा है कि केंद्र शासित प्रदेशों के विकास में अनुच्छेद 370 सबसे बड़ी बाधा थी। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों की चिंता का समाधान करने के लिए लगातार उनके संपर्क में हैं। 

chat bot
आपका साथी