भारी बारिश के कारण कई राज्यों में स्थिति खराब, उत्तराखंड और केरल में कई लोगों की गई जान

केरल में बारिश के कारण हालात काफी गंभीर हैं। यहां भारी बारिश और भूस्खलन हो रहा है जिस वजह से अब तक 35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। राज्य सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए कदम उठा रही है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:17 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:17 AM (IST)
भारी बारिश के कारण कई राज्यों में स्थिति खराब, उत्तराखंड और केरल में कई लोगों की गई जान
दक्षिण भारत के राज्यों में स्थिति ज्यादा खराब है

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर तो बारिश का कहर इतना ज्यादा है कि जगह-जगह पानी भर गया है, जिस कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। दक्षिणी राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। वहीं उत्तर भारत में बारिश के साथ मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। आइए जानते हैं विभिन्न राज्यों में क्या है स्थिति-

केरल में बारिश के कारण हालात काफी गंभीर हैं। यहां भारी बारिश और भूस्खलन हो रहा है, जिस वजह से अब तक 35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। राज्य सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए कदम उठा रही है। यहां एर्नाकुलम जिले में इदमलयार बांध के दो शटर आज सुबह 6 बजे 50-50 सेंटीमीटर के लिए खोले गए। बांध का वर्तमान जल स्तर 165.70 मीटर है जिसमें पूरे जलाशय का स्तर 169 मीटर और अधिकतम जल स्तर 171 मीटर है।

#WATCH | Kerala: Two shutters of Idamalayar Dam in Ernakulam dist opened for 50 cm each at 6 am today. Present water level of the dam is 165.70 m with the full reservoir level being 169 m & maximum water level being 171 m.

(Source: State's Dept of Information & Public Relations) pic.twitter.com/bDBa6mknS2

— ANI (@ANI) October 19, 2021

48 घंटे से हो रही बारिश ने उत्तराखंड में मचाया कहर

पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में कहर मचा दिया है। राज्य में भूस्खलन के चलते कई लोगों की जान चली गई है। नैनीताल झील का पानी ओवरफ्लो होकर हल्द्वानी रोड पर बह रहा है। वहीं, काठगोदाम रेलवे स्टेशन की पटरियां गौला नदी में बह गई हैं। इस कारण कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है।

#WATCH | Uttarakhand: Nainital Lake overflows and floods the streets in Nainital & enters building and houses here. The region is receiving incessant heavy rainfall. pic.twitter.com/G2TLfNqo21— ANI (@ANI) October 19, 2021

chat bot
आपका साथी