Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु व दिल्ली में बौछार; जानें केरल का हाल

रविवार को बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के कारण देश के कई राज्यों में मौसम बदलने की पूरी संभावना है। मध्यप्रदेश दिल्ली तमिलनाडु में आज भारी बारिश के आसार हैं वहीं केरल पहले से ही बाढ़ से जूझ रहा है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:24 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:29 AM (IST)
Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु व दिल्ली में बौछार; जानें केरल का हाल
बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम, मध्यप्रदेश व दिल्ली में बौछार

नई दिल्ली, एजेंसी। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश तट के आसपास सक्रिय है और इस वेदर सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में तो मौसम में बदलाव होगा ही साथ ही रविवार को दिल्ली का भी मौसम बदल जाएगा। उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवाएं पूर्वी हो जाएंगी और राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में कन्याकुमारी जिले के अनेक हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं। वहीं केरल में तो बारिश के कारण बाढ़ से लोग जूझ रहे हैं।

#WATCH केरल: इडुक्की में तेज़ बारिश की वजह से कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

मौसम विभाग ने केरल के पठानमथिट्टा, कोट्टायम,एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। pic.twitter.com/otGiPCAJpE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2021

शनिवार को राज्य मंत्री वी.एन.वासवन ने कोट्टयम में बारिश की वजह से हुए भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। वहां 12 लोगों के लापता होने की खबर है और भूस्खलन के कारण चार की मौत भी हो चुकी है। मौसम विभाग (Indian Meteorological Department, IMD) ने राज्य के पांच जिलों में रेड अलर्ट, सात में आरेंज और दो जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।  केरल के इडुक्की में तेज बारिश की वजह से कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।  केरल के पठानमथिट्टा, कोट्टायम,एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों में रेड अलर्ट जारी  है।

केरल: राज्य मंत्री वी.एन.वासवन ने कोट्टयम में बारिश की वजह से हुए भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। pic.twitter.com/RrQ0mTF6rf— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2021

मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि शनिवार सुबह सा़ढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक जबलपुर में 1.2 मिलीमीटर बारिश हुई। वर्तमान में हवा का रख पूर्वी हो जाने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। यहां रुक-रुककर बारिश का सिलसिला 19 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी