अरुणाचल प्रदेश में 7 नए मामले दर्ज, संक्रमितों का कुल आंकड़ा 259 पुहंचा

अरुणाचल प्रदेश में 7 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 259 पहुंच गई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य विभाग अधिकारी ने यह जानकारी दी।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:19 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 01:19 PM (IST)
अरुणाचल प्रदेश में 7 नए मामले दर्ज, संक्रमितों का कुल आंकड़ा 259 पुहंचा
अरुणाचल प्रदेश में 7 नए मामले दर्ज, संक्रमितों का कुल आंकड़ा 259 पुहंचा

ईटानगर, पीटीआइ। अरुणाचल प्रदेश में 7 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 259 पहुंच गई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य विभाग अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 संक्रमित लोगों में से 4 लोग अंजाव जिले के हैं, जो शुक्रवार तक कोरोनामुक्त जिला था। इसके अलावा अन्य दो तिरप से है बाकी एक राजधानी ईटानगर से है।

24 घंटे में देश में सामने आए 24 हजार से ज्यादा मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 24,850 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 613 लोगों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 6 लाख 73 हजार 165 हो गया है। अब तक 4 लाख 09 हजार 083 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 2 लाख 44 हजार 814 सक्रिय मामले हैं। इस महामारी के चलते 19,268 लोगों की जान जा चुकी है।  

इस वायरस से इस वक्त देश में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया है। इस वायरस का प्रकोप सभी राज्यों में फैल गया है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरा देश इससे जूझ रहा है। 

कोरोना वायरस से वैश्विक स्तर पर 1 करोड़ 11 लाख के पार संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है। इस वायरस से पूरी दुनिया में अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 28 लाख के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 31 हजार के पार पहुंच गई है। यूएस के बाद ब्राजील, रुस, भारत. पेरु, चिली, यूके, मेक्सिको और स्पेन सबसे ज्यादा प्रभावित है। ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख 78 हजार के पार पहुंच गया है वहीं रूस में 6 लाख 74 हजार के पार संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है। वहीं भारत में 6 लाख 48 हजार के पार संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है। 

 
chat bot
आपका साथी