भारत में एक दिन में घटे साढ़े सात हजार कोरोना के सक्रिय मामले, जानें- अब तक कहां लगे अधिक टीके

केरल महाराष्ट्र और मिजोरम में बढ़े मामलों के चलते देश भर में 26964 नए मामले मिले हैं जिनमें से 15 हजार से ज्यादा अकेले केरल से हैं। तीन हजार से अधिक मरीज महाराष्ट्र और 17 सौ से ज्यादा मिजोरम में मामले मिले हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:11 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:17 PM (IST)
भारत में एक दिन में घटे साढ़े सात हजार कोरोना के सक्रिय मामले, जानें- अब तक कहां लगे अधिक टीके
भारत में एक दिन में घटे साढ़े कोरोना के सात हजार सक्रिय मामले, जानें- अब तक कहां लगे अधिक टीके

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी से स्थिति दिनों दिन सुधर रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में साढ़े सात हजार की कमी आई है। हालांकि, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम में बढ़े मामलों के चलते देश भर में इस दौरान 26,964 नए मामले मिले हैं, जिनमें से 15 हजार से ज्यादा अकेले केरल से हैं। तीन हजार से अधिक मरीज महाराष्ट्र और 17 सौ से ज्यादा मिजोरम में मामले मिले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामलों की संख्या 3,01,989 है जो कुल मामलों का 0.90 फीसद है। 186 दिन बाद सक्रिय मामले इतने कम हुए हैं। महामारी के चलते 383 और लोगों की जान भी गई है, जो एक दिन पहले के 252 मौतों की तुलना में ज्यादा है। इसमें से भी केरल में 214 और महाराष्ट्र में 70 मौतें शामिल हैं। हालांकि, मृत्युदर पूर्व के स्तर पर बनी हुई है और मरीजों के उबरने की दर में लगातार सुधार हो रहा है।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 26,964

कुल सक्रिय मामले 3,01,989

24 घंटे में टीकाकरण 75.57 लाख

कुल टीकाकरण 82.65 करोड़

बुधवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 26,964

कुल मामले 3,35,31,498

सक्रिय मामले 3,01,989

मौतें (24 घंटे में) 383

कुल मौतें 4,45,768

ठीक होने की दर 97.77 फीसद

मृत्यु दर 1.33 फीसद

पाजिटिविटी दर 1.69 फीसद

सा.पाजिटिविटी दर 2.08 फीसद

जांचें (मंगलवार) 15,92,395

कुल जांचें 55,67,54,282

बुधवार शाम 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

महाराष्ट्र 10.12 लाख

उत्तर प्रदेश 6.95 लाख

गुजरात 5.87 लाख

मध्य प्रदेश 3.72 लाख

बिहार 1.96 लाख

छत्तीसगढ़ 1.83 लाख

दिल्ली 1.74 लाख

झारखंड 1.43 लाख

हरियाणा 1.23 लाख

राजस्थान 0.90 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.79 लाख

हिमाचल 0.68 लाख

उत्तराखंड 0.52 लाख

(कोविन पोर्टल के आंकड़े)

chat bot
आपका साथी