अंडमान निकोबार में साल 2010 में हुई थी सीप्लेन सेवा की शुरुआत, नाम है जल हंस

साल 2010 में तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने भारत में सीप्लेन सेवा की शुरुआत की थी जिसका नाम जल हंस है। जल हंस अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित एक वाणिज्यिक सीप्लेन सेवा है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:38 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:04 PM (IST)
अंडमान निकोबार में साल 2010 में हुई थी सीप्लेन सेवा की शुरुआत, नाम है जल हंस
पानी में चलने यह पहला सीप्लेन Cessna 208 है।

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के केवड़िया में सी प्लेन सेवा का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने केवड़िया से सीप्लेन फ्लाइट से साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे। वहीं, इसके पहले 2010 में तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने भारत में सीप्लेन सेवा की शुरुआत की थी। जिसका नाम जल हंस है। जल हंस अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित एक वाणिज्यिक सीप्लेन सेवा है। इसे पहली बार 2010 में लॉन्च किया गया था। पानी में चलने यह पहला सीप्लेन Cessna 208 था। इसके बाद केरल ने 2013 में एक सीप्लेन सेवा शुरू की, जो कि Cessna 206 था।

समुद्रीय तटीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तत्काली मंत्री प्रफुल पटेल ने जुहू एयरोड्रम में देश में पहले सीप्लेन सेवा शुरूआत की थी और  'जल हंस ’नाम दिया था। उन्होंने कहा था कि यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पर्यटन को और बढ़ावा देगा।

यह सीप्लेन पवन हंस हेलीकॉप्टर्स लिमिटेड (PHHL) और अंडमान और निकोबार सरकार के बीच एक साझा व्यापार के आधार पर बनाया गया था। सीप्लेन Cessna 208A जिसमें आठ यात्रियों और दो पायलटों की बैठने की क्षमता है। यह सीप्लेन एक घंटे में 250 किमी की यात्रा कर सकता है और अधिकांश यह शांत पानी पर तेजी से रफ्तार भरता है।

छोटी हवाईपट्टी से उड़ान भरने व लैडिंग में सक्षम होते हैं सीप्लेन

वहीं, आज पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात में पहली सी-प्लेन सेवा की शुरुआत की। यह अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक यह सेवा उपलब्ध होगी। इस प्रकार के विमान छोटे जल निकायों व छोटी हवाईपट्टी से उड़ान भरने व लैडिंग में सक्षम होते हैं। 

बता दें कि करीब आधे घंटे की इस उड़ान के लिए यात्रियों को एक तरफ से लगभग 1,500 रुपये खर्च करने होंगे। अहमदाबाद रिवरफ्रंट से केवडिया के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और केवडिया से वापस रिवरफ्रंट का कुल किराया 3000 रुपये होगा। 30 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। इन उड़ानों के लिए 15 सीटर ट्विन ओटर 300 विमानों का इस्तेमाल होगा।

chat bot
आपका साथी