आरएसएस ने मध्य भारत प्रांत के प्रचारकों के दायित्व को बदला, देखें पूरी लिस्ट

संघ की प्रचारक योजना बैठक और रविवार को हुई प्रांत टोली बैठक के बाद प्रचारकों के स्थान परिवर्तन को हरी झंडी दी गई।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:29 PM (IST)
आरएसएस ने मध्य भारत प्रांत के प्रचारकों के दायित्व को बदला, देखें पूरी लिस्ट
आरएसएस ने मध्य भारत प्रांत के प्रचारकों के दायित्व को बदला, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मध्य भारत प्रांत में प्रचारकों के दायित्व में परिवर्तन किया है। इसके तहत संघ के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय 'समिधा' के प्रभारी का दायित्व संभाल रहे सुरेश जैन की जगह मुकेश दीक्षित को नया कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। दीक्षित अब तक दतिया में जिला प्रचारक का काम संभाल रहे थे। प्रांत प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसौदिया का मुख्यालय अब विदिशा की जगह भोपाल किया गया है।

संघ की प्रचारक योजना बैठक और रविवार को हुई प्रांत टोली बैठक के बाद प्रचारकों के स्थान परिवर्तन को हरी झंडी दी गई। बैठक में सह प्रांत संघचालक अशोक पांडेय भी मौजूद थे। मध्य भारत प्रांत के प्रांत कार्यवाह यशवंत इन्द्रापुरकर ने बताया कि जिन प्रमुख प्रचारकों का दायित्व बदला गया है, उनमें विभाग प्रचारक भी शामिल हैं।

अब यह होगा दायित्व

सुरेश जैन : समिधा कार्यालय प्रमुख एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य से क्षेत्र सह व्यवस्था प्रमुख।

हेमंत सेठिया : प्रांत शारीरिक प्रमुख व राजगढ़ विभाग कार्यवाह से मध्य भारत प्रांत सहकार्यवाह।

विक्रम सिंह : भोपाल विभाग कार्यवाह के साथ-साथ मध्य भारत प्रांत शारीरिक प्रमुख।

धनराज भोजपुर: जिला प्रचारक से प्रांत सह घोष प्रमुख केंद्र ग्वालियर।

मुकेश दीक्षित: दतिया जिला प्रचारक से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं समिधा कार्यालय प्रमुख।

जितेंद्र राठौर: प्रांत धर्म जागरण प्रमुख।

ओमप्रकाश सिसौदिया: प्रांत प्रचार प्रमुख केंद्र विदिशा से भोपाल।

कृपाण सिंह: शालेय कार्य प्रमुख केंद्र ग्वालियर से विदिशा।

सुरेंद्र सिंह: नर्मदापुरम विभाग से मुरैना विभाग प्रचारक।

शिव शंकर सिंह: प्रांत सह बौद्घिक प्रमुख से अब नर्मदापुरम विभाग प्रचारक।

मनीष उपाध्याय: अब मध्य प्रदेश हिंदू जागरण मंच का कार्य देखेंगे।

राजेश भार्गव: संभाग संगठन मंत्री हिंदू जागरण मंच भोपाल से मालवा प्रांत का दायित्व।

गौरतलब है कि दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 9 अगस्त को भोपाल में क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत संवाद की तथा 10 अगस्त को कोरोना संकट में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्यो की समीक्षा करेंगे। वहीं, अब 15 और 16 अगस्त को मोहन भागवत छत्तीसगढ़ प्रांत के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

chat bot
आपका साथी