रिटायर्ड जज की बहू ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, वीडिया किया जारी

Video में दो पुरुष महिला के साथ मारपीट और उसे एक कमरे में घसीट कर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि एक महिला उस पर चिल्लाती नजर आ रही है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 11:51 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 11:53 PM (IST)
रिटायर्ड जज की बहू ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, वीडिया किया जारी
रिटायर्ड जज की बहू ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, वीडिया किया जारी

हैदराबाद, प्रेट्र। हाई कोर्ट के एक रिटायर्ड जज और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करने वाली उनकी बहू ने अब एक वीडिया क्लिप जारी किया है। इस वीडियो में जज और उनके परिवार के सदस्य उसके के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

हैदराबाद और मद्रास हाई कोर्ट में जज रहे एन. राममोहन राव की बहू सिंधू शर्मा ने कहा कि उसने सोशल मीडिया पर यह सीसीटीवी वीडियो क्लिप इसलिए शेयर किया क्योंकि कोई भी इसे देखे बिना उस पर यकीन नहीं करता। उसने कहा कि वह अब तक अपने दोनों बच्चों के लिए चुप थी। उसे पति के साथ सुलह की उम्मीद थी।

पुलिस ने पीटीआइ को बताया कि महिला से वीडियो क्लिप मांगा गया है। वीडियो में दो पुरुष महिला के साथ मारपीट और उसे एक कमरे में घसीट कर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि, एक महिला उस पर चिल्लाती नजर आ रही है।

सिंधू शर्मा और राव के बेटे वशिष्ट की 2012 में शादी हुई थी। सिंधू का कहना है कि दहेज के लिए उसे शुरू से ही परेशान किया जा रहा। सिंधू ने अप्रैल में अपने सास-ससुर और पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था।

chat bot
आपका साथी