शिक्षा मंत्री निशंक का दावा, भारत की नई शिक्षा नीति लागू करना चाहते हैं दुनिया के 10 देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को कहा कि भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लगभग 10 देश अपने यहां लागू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इन देशों के शिक्षा मंत्रियों ने भारत से संपर्क किया है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:31 PM (IST)
शिक्षा मंत्री निशंक का दावा, भारत की नई शिक्षा नीति लागू करना चाहते हैं दुनिया के 10 देश
रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 10 देश अपने यहां लागू करना चाहते हैं।

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को कहा कि भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लगभग 10 देश अपने यहां लागू करना चाहते हैं। निशंक एसोचैम द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन देशों के शिक्षा मंत्रियों ने भारत से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा नीति के एक-एक बिंदु को लागू करने के लिए सुझाव मांगे हैं। अब तक 15 लाख से अधिक सुझाव मिल चुके हैं।

निशंक ने इस बात पर भी दुख जताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रगति के लिए लोग अंग्रेजी को आवश्यक बता रहे हैं। उन्होंने कहा, ऐसे लोगों को जापान, रूस, इजरायल, फ्रांस और अमेरिका से सीख लेनी चाहिए, जो अपनी भाषा में शिक्षा देते हैं। सरकार अंग्रेजी के खिलाफ नहीं है, लेकिन भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देना चाहती है।

पहले साल की कक्षाएं एक नवंबर से

निशंक ने ट्वीट कर कहा कि 2020-21 शैक्षणिक सत्र के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। स्नातक और परास्नातक की पहले साल की कक्षाएं एक नवंबर से चलेंगी। जहां पिछली परीक्षाओं के नतीजों में में देरी होगी वहां 18 नवंबर से कक्षाएं शुरू की जा सकेंगी।

chat bot
आपका साथी