बढ़ सकती है राज कुंद्रा और उनके आइटी प्रमुख रयान की हिरासत, आज का दिन है बेहद अहम

अश्लील फिल्मे बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की हिरासत आज खत्म हो रही है। अब मंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि राज कुंद्रा और उनके आइटी प्रमुख रयान की हिरासत बढ़ सकती है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:26 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:34 AM (IST)
बढ़ सकती है राज कुंद्रा और उनके आइटी प्रमुख रयान की हिरासत, आज का दिन है बेहद अहम
बढ़ सकती है राज कुंद्रा और उनके आइटी प्रमुख रयान की हिरासत, आज का दिन है बेहद अहम

नई दिल्ली, एएनआइ। अश्लील फिल्मे बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की हिरासत आज खत्म हो रही है। अब मंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि राज कुंद्रा और उनके आइटी प्रमुख रयान की हिरासत बढ़ सकती है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को अश्लील फिल्में बनाने और ऊन फिल्मों को एप पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

राज ने गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में दी थी चुनौती

इस बीच राज ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ चुनौती दी है। आज उनकी याचिका पर सुनवाई होनी है। गौरतलब है कि आज ही राज की पुलिस कस्टडी की अवधि भी समाप्त हो रही है। यानी आज का दिन राज के लिए काफी अहम है।

जानें अब तक राज कुंद्रा केस के अपड्टेस

राज कुंद्र और रायन थॉर्पे को मुंबई पुलिस 20 जुलाई को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। इसके बाद शाम को मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले की विस्तार से जानकारी दी और राज कुंद्रा को इस पूरे मामले में मुख्य साजिशकर्ता होने की बात बताई थी।

इससे पहले भी बढ़ी थी पुलिस कस्टडी

इस दौरान राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी अदालत ने चार दिन और बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दिया था। इसी बीच कुंद्री की पत्नी शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिल्म हंगामा 2 के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट लिखी थी हालांकि, उनकी फिल्म लोगों के बीच ज्यादा जादू नहीं बिखेर पाई।

शिल्पा से भी हो चुकी है पूछताछ

इसके बाद 23 जुलाई रो क्राइम ब्रांच की एक टीम ने शिल्पा और राज के जुहू स्थित आवास पर रेड मारी थी। क्राइम ब्रांच ने लगभग 6 घंटों तक शिल्पा से पूछताछ की। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान मुख्य आरोपी राज कुंद्रा भी मौजूद रहे थे। शिल्पा ने राज का बचाव किया और हॉटशॉट्स ऐप के कंटेंट को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की।

chat bot
आपका साथी