देश में 100 करोड़ टीकाकरण पूरा होने में रेलवे की भी रही बड़ी भूमिका, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

टीकाकरण के लिए आज का दिन एहतिहासिक है। आज यानी 21 अक्टूबर को कोरोना के महामारी के खिलाफ जंग में भारत ने कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। भारत में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा आज 100 करोड़ के पार पहुंच गया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:42 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 12:42 PM (IST)
देश में 100 करोड़ टीकाकरण पूरा होने में रेलवे की भी रही बड़ी भूमिका, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
देश में 100 करोड़ टीकाकरण पूरा होने में रेलवे की भी रही बड़ी भूमिका, बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली, एएनआइ। टीकाकरण के लिए आज का दिन एहतिहासिक है। आज यानी 21 अक्टूबर को कोरोना के महामारी के खिलाफ जंग में भारत ने कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके लिए रेलवे का भी बड़ा योगदान रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम में भारतीय रेलवे के योगदान पर प्रकाश डाला। मंत्री ने कहा,' रेलवे अस्पतालों और लाजिस्टिक मदद के माध्यम से रेलवे ने इस देशव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर योगदान दिया है'।

अश्विनी वैष्णव ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा, 'प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का देश में व्यापक तरीके से टीकाकरण करने का संकल्प था।' वैष्णव ने कहा, टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान बहुत-सी चीजों को योगदान है। चाहे वह टीकों का विकास हो या फिर निर्माण। सभी को मुफ्त टीके उपलब्ध कराए गए हैं। मैं इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं।'

कोविन (CoWIN) पोर्टल के अनुसार, आज सुबह 9:47 बजे तक पात्र लाभार्थियों को अब तक कुल 100 करोड़ वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं बता दें कि कोरोना टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था।

बता दें कि कोरोना महामारी से बचाने के लिए चलाए गए टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के बाद देश ने इस क्षेत्र में एक मील का पत्‍थर स्‍थापित किया है। ये पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा संदेश भी है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे थे। इस मौके पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी मौजूद थे। इसके बाद उन्‍होंने हरियाणा के झज्‍जर में बने एम्‍स कैंपस में इन्फोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन की शुरुआत की।

इस मौके पर दिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश को सौ करोड़ डोज का सुरक्षा कवच मिला है। हम सभी को मिलकर कोरोना महामारी को जल्‍द हराना होगा। उन्‍होंने सौ करोड़ डोज का आंकड़ा छूने पर सभी स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को बधाई दी है। इस मौके पर उन्‍होंने हर जिले में मेडिकल कालेज बनाने पर भी जोर दिया है। उन्‍होंने कहा कि कैंसर की करीब 400 दवाओं के दाम उनकी सरकार ने कम किए हैं।

chat bot
आपका साथी