छठ-दिवाली पर यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, मुंबई से यूपी-बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट

Railway Festive Season Special Trains छठ-दिवाली पर घर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मुंबई से यूपी-बिहार के लिए स्पेशल ट्रेल चलाने का एलान किया है। देखें लिस्ट।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:38 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 09:21 AM (IST)
छठ-दिवाली पर यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, मुंबई से यूपी-बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट
छठ-दिवाली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, मुंबई से यूपी-बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। Railway Festive Season Special Trains: छठ-दिवाली पर घर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मुंबई से यूपी-बिहार के लिए स्पेशल ट्रेल चलाने का एलान किया है। 

दिवाली और छठ के त्योहार पर घर जाने वालों लोगों को किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। लगभग सभी ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की परेशनियों को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनें का विकल्प लोगों को दिया है। इस दौरान पहले ही उत्तर रेलवे ने 22 जोड़ी ट्रेनें घोषित की है। इसके बाद लोगों को कंकर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में रेलवे ने कहा कि जल्द ही कुछ और विशेष ट्रेनें घोषित की जाएगी।

यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल से बनारस तथा मुंबई सेंट्रल से भागलपुर के बीच विशेष किराये पर त्‍योहार स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।इन विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-@WesternRly pic.twitter.com/0cdmnVdcwd

— DRM Vadodara (@DRMBRCWR) October 22, 2021

कंफर्म टिकट ना मिल पाने पर सबसे ज्यादा परेशानी बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को हो रही है।बता दें कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस समय अधिकांश ट्रेनों को विशेष ट्रेन का दर्जा देकर चलाया जा रहा है। इनमें सिर्फ कंर्फम टिकट लेकर ही यात्री सफर कर सकता है। इस वजह से यात्री ज्यादा परेशान हैं। कोरोना संक्रमण से पहले यात्री प्रतीक्षा सूची का टिकट लेकर सफर कर लेते थे, लेकिन अब यह संभव नहीं है।

उत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि कुछ रूट पर लोकल पैसेंजर ट्रेनें छोड़कर लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें चलने लगी हैं। बावजूद इसके त्योहार में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। अलग-अलग रूट पर यात्रियों की भीड़ का आकलन किया जा रहा है। यात्री सुरक्षित तरीके से सफर कर सकें इसके लिए दशहरा से अब तक उत्तर रेलवे ने 13 जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जबकि दूसरे क्षेत्रीय रेलवे की दिल्ली व आसपास के शहरों के लिए नौ जोड़ी ट्रेनें घोषित की गई हैं। दस अक्टूबर से 20 नवंबर तक इन ट्रेनों के 418 फेरे लगेंगे। छठ तक लगभग 50 त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी है। इनमें से अधिकांश उत्तर प्रदेश व बिहार के लिए चलेंगी।

chat bot
आपका साथी