प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन पर देशभर में आयोजित हुए अलग-अलग कार्यक्रम, देखें फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पीएम के जन्मदिन पर आज भाजपा पार्टी देशभर में सेवा और समर्पण अभियान भी चला रही है। तो आइए तस्वीरों में देखते हैं कार्यक्रम की फोटो।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 02:12 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 02:24 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन पर देशभर में आयोजित हुए अलग-अलग कार्यक्रम, देखें फोटो
प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन पर देशभर में आयोजित हुए अलग-अलग कार्यक्रम, देखें फोटो

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पीएम के जन्मदिन पर आज भाजपा पार्टी देशभर में सेवा और समर्पण अभियान भी चला रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यय जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में सेवा और समर्पण अभियान का शुभारंभ किया। वहीं अधितकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी है। तो आइए तस्वीरों में देखते हैं कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में क्या कुछ खास हो रहा है।

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में 'सेवा और समर्पण अभियान' का शुभारंभ किया।

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कमला नेहरू अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की और उन्हें फल बांटे।

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर आज भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हम मध्य प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चला रहा है। आज लाखों की संख्या में प्रदेश में लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज़ लगाई जा रही है।

ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भुवनेश्वर में एक चित्रकार प्रियंका साहनी ने अनाज से उनकी पेंटिंग बनाई। उन्होंने कहा, "5 प्रकार के अनाज से यह पेंटिंग बनाई गई है। इसे बनाना काफी मुश्किल था। इसे बनाने में मुझे 20-25 घंटे लगे हैं।'

तमिलनाडु में राज्यमंत्री डॉ.एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर चेन्नई के बेसंत नगर बीच की सफाई की। इस दौरान उनके साथ तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई भी मौजूद रहे।

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर राजभवन में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा, 'पीएम को जन्मदिन की बधाई और इस उपलक्ष्य में पहले के भांति राजभवन में जिस उम्र में उन्होंने पदार्पण किया है उतने पेड़ लगाएं जा रहे हैं।'

chat bot
आपका साथी