प्रभात सिंह बनाए गए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महानिदेशक

वरिष्ठ आइपीएस प्रभात सिंह की नियुक्ति 30 अप्रैल 2020 तक के लिए की गई है। वह फिलहाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में विशेष निदेशक हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 12:47 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 12:47 AM (IST)
प्रभात सिंह बनाए गए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महानिदेशक
प्रभात सिंह बनाए गए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महानिदेशक
नई दिल्ली, प्रेट्र। वरिष्ठ आइपीएस प्रभात सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का महानिदेशक (अन्वेषण) नियुक्त किया गया। वह फिलहाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में विशेष निदेशक हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, सिंह की नियुक्ति 30 अप्रैल 2020 तक के लिए की गई है।

कार्मिक मंत्रालय ने एक अन्य आदेश में कहा कि एसएन प्रधान को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का महानिदेशक बनाया गया है। प्रधान 1988 बैच के झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी हैं। वह फिलहाल पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं।

chat bot
आपका साथी