पीएम मोदी बोले, दक्षिण एशियाई नेताओं पर शांति बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी ने कहा कि आज का पड़ोसी केवल वह नहीं है जिसके साथ सीमाओं का आदान-प्रदान हुआ है बल्कि वे भी जिनके साथ हमारा दिल जुड़ा हुआ है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:12 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:50 PM (IST)
पीएम मोदी बोले, दक्षिण एशियाई नेताओं पर शांति बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी
पीएम मोदी बोले, दक्षिण एशियाई नेताओं पर शांति बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी

 नई दिल्‍ली, एएनआइ। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने अपने सभी पड़ोसियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा दिया है। ऐसे मौके पर दक्षिण एशियाई देशों के नेताओं की इस क्षेत्र में शांति बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी है। 

प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कहा कि दक्षिण एशिया दुनिया की आबादी का एक-चौथाई हिस्सा है। हम महान अवसर पैदा कर सकते हैं। इन देशों के नेताओं पर शांति बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी है। नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी नेबरहुड फर्स्ट पालिसी के तहत भारत के तत्काल पड़ोस पर ध्यान केंद्रित किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज का पड़ोसी केवल वह नहीं है जिसके साथ सीमाओं का आदान-प्रदान हुआ है, बल्कि वे भी जिनके साथ हमारा दिल जुड़ा हुआ है। आज का पड़ोसी सिर्फ वह नहीं है जिसके साथ हम अपनी सीमाओं को साझा करते हैं बल्कि उन लोगों के साथ भी हैं, जिनके साथ हमारा दिल जुड़ा हुआ है, जहां संबंधों में सामंजस्य है। मुझे खुशी है कि पिछले कुछ समय में भारत ने सभी देशों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत किया है।  

उन्होंने चीन और पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए करते हुए कहा कि एलओसी से लेकर एलएसी तक देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है। पीएम मोदी ने देश कहा कि भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है। आतंकवाद, विस्तारवाद का देश डटकर मुकाबला कर रहा है। भारत के जितने प्रयास शांति और सौहार्द के लिए हैं, उतनी ही प्रतिबद्धता अपनी सुरक्षा के लिए और अपनी सेना को मजबूत करने की है। भारत अब रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए भी पूरी क्षमता से जुट गया है।

chat bot
आपका साथी