केवाडिया में बोले PM मोदी- आतंकी समर्थन में कुछ लोगों का सामने आना वैश्विक चिंता का विषय

फ्रांस कार्टून विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग आतंक समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। मोदी ने सरदार पटेल की 145वीं जयंती पर केवाडिया में एकता दिवस के अवसर पर जमकर आतंकवाद के खिलाफ बोला।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:40 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:48 AM (IST)
केवाडिया में बोले PM मोदी- आतंकी समर्थन में कुछ लोगों का सामने आना वैश्विक चिंता का विषय
PM मोदी बोले- कुछ लोग आंतक के समर्थन में आए सामने; आतंक से नहीं हो सकता किसी का कल्याण।

नई दिल्ली, जेएनएन। फ्रांस कार्टून विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग आतंक समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को फ्रांस में आतंकवादी हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद कई देश फ्रांस के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। फ्रांस के खिलाफ पाकिस्तान, बग्लादेश से लेकर लेबनान तक कई मुस्लिम देशों में शुक्रवार को नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन हुए थे। यहीं फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रों के पुतले भी फूंके गए थे।

बता दें कि फ्रांस ने दो हफ्तों के भीतर आंतकी हमलों का सामना किया है। इसके बाद फ्रांस ने आंतकी हमलों का सामना करने के खिलाफ जंग का एलान भी कर दिया है। फ्रांस की एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ पैंगंबर का कार्टून से शुरु हुआ विवाद काफी बढ़ता जा रहा है। दुनिया के कई देशों में कट्टटरता को हवा  देने के लिए फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं। बता दें कि हाल ही में फ्रांस के नीस शहर में एक महिला का सिर कलम करने और अन्य दो लोगों की हत्या करने वाला हमलावर ट्यूनीशिया का रहने वाला था। वही इटली में होते हुए 9 अक्टूबर को फ्रांस पहुंचा था। गुरुवार को हमलावार ने अल्लाह हूं अकबर के नारे लगाते हुए लोगों पर हमला कर दिया था।  उसके पास से चाकु बरामद किए गए हैं। हमलावर के संपर्क में संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। 

मोदी ने सरदार पटेल की 145वीं जयंती पर केवाडिया में एकता दिवस के अवसर पर जमकर आतंकवाद के खिलाफ बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पड़ोसी देशों से जो खबरें आई हैं, जिस प्रकार की संसद ने सत्य स्वीकार किया है। उससे इन लोगों का असली चेहरा सभी के सामने आ गया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के माहौल में दुनिया के सभी देशों को, सभी पंथों को, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की ज्यादा आवश्कता है। उन्होंने कहा कि शांति-भाईचारा और परस्पर आदर का भाव ही मनावता की सच्ची पहचान है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद-हिंसा से कभी किसी का कल्याण नहीं हो सकता है।

chat bot
आपका साथी