PM मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास, अलीगढ़ कार्यक्रम की देखें तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने के साथ ही उत्तर प्रदेश डिफेंस कारिडोर के अलीगढ़ नोड की कार्य प्रगति की समीक्षा भी की। प्रधानमंत्री ने अपने 40 मिनट के संबोधन में युवाओं को प्रेरणाभर संदेश दिया। देखें फोटो।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 03:32 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 05:51 PM (IST)
PM मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास, अलीगढ़ कार्यक्रम की देखें तस्वीरें
PM मोदी ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया, अलीगढ़ कार्यक्रम की देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने के साथ ही उत्तर प्रदेश डिफेंस कारिडोर के अलीगढ़ नोड की कार्य प्रगति की समीक्षा भी की। प्रधानमंत्री ने अपने 40 मिनट के संबोधन में युवाओं को प्रेरणाभर संदेश दिया। प्रधानमंत्री आगरा एयरपोर्ट पर विशेष प्लेन से उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ पहुंचे थे। तो आइए तस्वीरों में उनके अलीगढ़ कार्यक्रम को देखते हैं।

अलीगढ़ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। लोगों की भीड़ यहां पर देखने लायक है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड के प्रदर्शनी माडल का दौरा भी किया। यूपी के  सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास से पहले समारोह की तैयारी का निरीक्षण किया था। 

इस फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नजर आ रहे हैं। 

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के अलीगढ़ नोड के प्रदर्शनी माडल का दौरा करने के दौरान कुछ इस तरह नजर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

chat bot
आपका साथी