झारखंड के 20 साल पूरे होने पर PM मोदी ने सभी निवासियों को बधाई देते हुए बिरसा मुंड़ा की जयंती पर किया नमन

आज झारखंड 20 साल का हो गया है। वहीं आज ही आदिवासियों के नेता बिरसा मुंडा की जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी निवासियों को बधाई दी है वहीं बिरसा मुंडा को नमन किया है। उधर गृहमंत्री अमित शह ने भी बधाई दी।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 10:28 AM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 10:28 AM (IST)
झारखंड के 20 साल पूरे होने पर PM मोदी ने सभी निवासियों को बधाई देते हुए बिरसा मुंड़ा की जयंती पर किया नमन
झारखंड के 20 साल पूरे होने पर PM मोदी ने सभी निवासियों को बधाई दी।

रांची, एएनआइ। आज यानी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी निवासियों को बधाई दी है। साथ ही बिरसा मुंड़ा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। आज ही के दिन साल 2000 में बिहार से अलग होकर इस राज्य की स्थापना की गई थी। एनडीए के नेतृत्व में बाबूलाल मरांडी ने आदिवासियों के नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,' झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं'।

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा,' भगवान बिरसा मुंडा जी का आदर्शपूर्ण जीवन संघर्ष, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए काम कर समाज को एक नयी दिशा दिखाई और अपनी क्रांतिकारी सोच से अंग्रेजो के विरुद्ध मोर्चा भी संभाला। आज उनकी जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

अमित शाह ने भी किया नमन

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी झारखंड के 20 साल पूरे होने पर और बिरसा मुंड़ा की जयंती पर नमन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,' झारखंड की जनता को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। गत 6 वर्षों से मोदी सरकार राज्य के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। मैं प्रदेशवासियों के निरंतर कल्याण और समृद्धि की कामना करता हूं'। 

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा,' भगवान बिरसा मुंडा जी का आदर्शपूर्ण जीवन संघर्ष, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए काम कर समाज को एक नयी दिशा दिखाई और अपनी क्रांतिकारी सोच से अंग्रेजो के विरुद्ध मोर्चा भी संभाला। आज उनकी जयंती पर उन्होंने कोटि-कोटि नमन।

chat bot
आपका साथी