Children Day 2019 Images: क्यों मनाते हैं बाल दिवस, देखें- चाचा नेहरू के बचपन की यादगार तस्वीरें

Children Day 2019 Images तस्वीरों में देखें देश में कैसे धूमधाम से मनाया जा रहा है बाल दिवस। साथ ही चाचा नेहरू के बचपन की कुछ यादगार और ऐतिहासिक तस्वीरें।

By Amit SinghEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:10 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 02:45 PM (IST)
Children Day 2019 Images: क्यों मनाते हैं बाल दिवस, देखें- चाचा नेहरू के बचपन की यादगार तस्वीरें
Children Day 2019 Images: क्यों मनाते हैं बाल दिवस, देखें- चाचा नेहरू के बचपन की यादगार तस्वीरें

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। देशभर में चाचा नेहरू के प्यारे बच्चे आज धूमधाम से बाल दिवस (Childrens Day 2019) मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर के स्कूलों में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की वजह से दो दिन स्कूल बंद हो जाने की वजह से बाल दिवस के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। तस्वीरों में देखें- देश भर में कैसे धूमधाम से मनाया जा रहा है बाल दिवस। साथ ही हम यहां आपको पंडित जवाहर लाल नेहरू के बचपन की कुछ यादगार तस्वीरें भी दिखा रहे हैं।

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का 14 नवंबर को जन्मदिन मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चे बहुत पसंद थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे। इसीलिए उनके जन्मदिन को प्रत्येक वर्ष देशभर में बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बृहस्पतिवार सुबह पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांतिवन जाकर पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का बचपन भी आम बच्चों की तरह था। वह शरारत करते थे और उन्हें मार भी पड़ती थी। जानते हैं, उनके बचपन के कुछ अनसुने और कुछ प्रेरणादायक किस्से।

पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से लगाव जगजाहिर है। यही वजह है कि बच्चों के साथ उनके घिरे रहने की ऐसी बहुत सी खूबसूरत तस्वीरें इतिहास के फाइलों में मौजूद हैं।

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह Children Day के मौके पर 'रन फॉर चिल्ड्रन' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों का उत्साह तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी सुबह शांतिवन पहुंची। यहां उन्होंने पंडित नेहरू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सोनिया गांधी के साथ यहां पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

अमरोहा: जिले के जोया उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी बाल दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ| बच्चों ने चाचा नेहरू के चित्र बनाए। इसी कड़ी में कक्षा पांच की छात्रा कुमारी रौनक ने भी ब्लैक बोर्ड पर पंडित जवाहरलाल नेहरू का चित्र बनाकर लोगों का ध्यान खींचा।

मुरादाबाद: जिले के बिलारी तहसील इलाके में गुरुवार को बाल दिवस पर रानी प्रीतम कुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराईं गईं। इनमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भिखारीपुर में बाल दिवस के मौके पर जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ तो बच्‍चों ने कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाया शारीरिक दमखम।

बिजनौर में गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उलेढ़ा में बाल दिवस पर कार्यक्रम समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बालक- बालिकाओं के पहाड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई।

महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा एवं जिला युवक कांग्रेस के द्वारा भी बाल दिवस के मौके पर नोएडा के सैक्टर 10 स्थित वर्षा पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को पण्डित नेहरू के व्यक्तित्व के बारे में बताया गया।

chat bot
आपका साथी