देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों का आंकड़ा 20 करोड़ के पार

टीकाकरण अभियान के 148वें दिन शनिवार को 3167961 डोज लगाई गईं। इनमें 2811307 लोगों को पहली और 356654 लाभार्थियों को दूसरी डोज दी गई। देश में अब तक 20.46 करोड़ लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज की जा चुकी है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:16 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 12:16 AM (IST)
देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों का आंकड़ा 20 करोड़ के पार
राज्यों को जल्द ही कोरोना रोधी वैक्सीन की 10 लाख डोज मिलेगी।

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार अगले तीन दिन के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी वैक्सीन की 10 लाख डोज और उपलब्ध कराएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- राज्यों को जल्द ही कोरोना रोधी वैक्सीन की 10 लाख डोज मिलेगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जल्द ही वैक्सीन की 10,81,300 डोज प्राप्त करेंगे। इन्हें अभी तक नि:शुल्क और राज्यों की सीधी खरीद प्रक्रिया के तहत 25.87 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.12 करोड़ डोज उपलब्ध

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे तक 24.76 करोड़ डोज की खपत हुई है, जिसमें बर्बाद हुई डोज भी शामिल हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 1.12 करोड़ डोज उपलब्ध हैं।

वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों का आंकड़ा 20 करोड़ के पार

मंत्रालय की तरफ से देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 20.46 करोड़ लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज की जा चुकी है। दूसरी डोज को मिलाकर अब तक कुल 25.28 करोड़ डोज दी गई हैं।

टीकाकरण अभियान का 148वां दिन: 31,67,961 डोज लगाई गईं

टीकाकरण अभियान के 148वें दिन शनिवार को 31,67,961 डोज लगाई गईं। इनमें 28,11,307 लोगों को पहली और 3,56,654 लाभार्थियों को दूसरी डोज दी गई। 

chat bot
आपका साथी