तेलंगाना: किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष पद पर राजेश्वर रेड्डी की हुई नियुक्ति

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने राजेश्वर रेड्डी को राज्य किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 07:58 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 08:12 AM (IST)
तेलंगाना: किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष पद पर राजेश्वर रेड्डी की हुई नियुक्ति
तेलंगाना: किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष पद पर राजेश्वर रेड्डी की हुई नियुक्ति

हैदराबाद, एएनआइ। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने राजेश्वर रेड्डी (Rajeshwar Reddy) को राज्य किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। राजेश्वर रेड्डी गुथा सुखेंदर रेड्डी का स्थान लेंगे, जिन्हें तेलंगाना राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि जल्द ही किसान समन्वय समिति में अन्य सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। इस बीच राजेश्वर रेड्डी ने किसान समन्वय समिति पद के प्रेसिडेंट पर अपनी नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री को शुक्रिया अदा किया है। 

2020 तक हर गांव में बनेगा रायथू पैनल

मुख्यमंत्री ने कहा कि जून, 2020 तक हर गांव और जिले में इसी तरह के रायथू पैनल बनाए जाएंगे। इस कदम से राज्य में किसान एकजुट हो जाएंगे। साथ ही कहा कि अगले तीन से चार दिनों में किसान मुद्दों पर एक बैठक बुलाने की उम्मीद है, जहां रायतु प्लेटफार्मों की स्थापना पर चर्चा की जाएगी। 

किसानों से जुड़ी समस्या की होगी समीक्षा

इसके साथ ही इस संदर्भ में नियुक्तियों को लेकर अधिकारियों का आदेश दिया गया है। बता दें कि किसानों से जुड़ी समस्या और समाधान को लेकर केसीआर पर शीध्र ही समीक्षा होगी। विधान परिषद सदस्य पल्ला राजेश्वर रेड्डी जिन्होंने हुजूरनगर उपचुनाव के प्रभारी के रूप में कड़ी मेहनत की है।

राजेश्वर रेड्डी की शिक्षा 

रेड्डी टीआरएस के उम्मीदवार रहे हैं। सईदी रेड्डी द्वारा 43,000 से अधिक वोटों से जीते गए उपचुनाव के लिए पार्टी प्रभारी रहे।  54 वर्षीय राजेश्वर रेड्डी अपने विश्वविद्यालय के दिनों में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से जुड़े थे। उन्हें 1986 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए भी चुना गया और बाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय से भौतिकी में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

chat bot
आपका साथी